The Lallantop

Asian Games: नीरज चोपड़ा के बिना भारत ने जैवलिन में जीते डबल मेडल

एशियन गेम्स के जैवलिन थ्रो इवेंट में भारतीय एथलीट यशवीर ने सिल्वर और रोहित यादव ने ब्रॉन्ज हासिल किया. भारत के डबल ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने चोट के चलते इन खेलों से नाम वापस ले लिया था. उनकी गैरमौजूदगी में भी भारत ने दो मेडल हासिल किए.

Advertisement
post-main-image
यशवीर सिंह (बाएं) और रोहित यादव (दाएं) ने एशियन गेम्स में मेडल जीते. (Photo-Screengrab)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन गेम्स के जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत के यशवीर सिंह ने सिल्वर और रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश पथिरागे के नाम रहा।
  • निरज चोपड़ा की चोट के कारण उन्होंने इस इवेंट में भाग नहीं लिया, जिससे भारत के लिए मेडल जीतने को लेकर संशय था और प्रतिस्पर्धा कठिन थी।
  • नीरज की गैरमौजूदगी में यशवीर और रोहित के द्वारा मेडल जीतने से भारत ने डबल पोडियम प्राप्त किया, जिससे भविष्य में भारतीय जैवलिन थ्रो में संभावनाएं बढ़ीं।

एशियन गेम्स के जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत के दो खिलाड़ियों ने मेडल हासिल किए. भारत के यशवीर सिंह ने सिल्वर और रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीते. भारत के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लिया था. इसके बावजूद भारत डबल पोडियम हासिल करने में कामयाब रहा. इस इवेंट का गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश पथिरागे के नाम रहा. उन्होंने इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था.

Advertisement
तीन थ्रो के बाद टॉप पर थे रोहित

इवेंट के शुरुआती तीन थ्रो के बाद रोहित यादव 84.35 मीटर के साथ पहले  स्थान पर थे. वहीं यशवीर सिंह 83.56 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर थे. उस समय पथिरागे का बेस्ट थ्रो 83.34 मीटर का था. हालांकि अपने चौथे थ्रो में पथिरागे ने जबरदस्त सुधार किया और 88.33 मीटर का थ्रो किया. इस थ्रो के साथ वह पहले स्थान पर आ गए. इस थ्रो ने उन्हें पांचवें अटेंप्ट तक लीड में बनाए रखा. अपने आखिरी थ्रो में उन्होंने 88.55 मीटर का थ्रो किया और इसी थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

भारत का डबल पोडियम

यशवीर ने पांचवें अटेम्प्ट में 85.14 मीटर का थ्रो किया. इस थ्रो ने उनका दूसरा स्थान पक्का किया. यह यशवीर का पर्सनल बेस्ट भी है. वहीं रोहित यादव ने 84.35 के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम भी इस इवेंट में हिस्सा ले रहे थे. 80.29 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ वह चौथे ही स्थान पर रहे. आपको बता दें कि यशवीर सिंह ने ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. वहीं रोहित पोडियम तक नहीं पहुंच पाए थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में मेडल से चूकने के बाद सिंधु का छलका दर्द, '18 घंटे में 3 मैच, रात 3 बजे पहुंचे 

यशवीर-रोहित ने दी उम्मीद

मौजूदा चैंपियन और दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को लिगामेंट में लगी है. इस वजह से वह उन खेलों में शामिल नहीं थे. नीरज ने हांगझाओ में हुए पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. वह इस बार अपना गोल्ड डिफेंड करने नहीं उतर सके. नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में यह सवाल उठ रहे थे कि क्या भारत को इस बार मेडल हासिल होगा. लेकिन यशवीर और रोहित ने देश को निराश नहीं किया.

वीडियो: परवेश वर्मा के थप्पड़ वीडियो पर बवाल, AAP के समर्थन में कांग्रेस

Advertisement

Advertisement