The Lallantop

ईशा सिंह ने भारत को दिलाया मेडल, महिलाओं के 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता सिल्वर

Asian Games 2026 Esha Singh: गोल्ड मेडल के लिए पहले शूट-ऑफ में शियाओ और ईशा सिंह ने 5 में से 4-4 सटीक निशाने लगाए. ऐसे में फिर दूसरा शूट-ऑफ हुआ. दूसरे शूट-ऑफ में शियाओ ने 3 सटीक निशाने लगाए. जबकि, ईशा दो ही सही निशाने लगा सकीं. यहीं से ईशा के हाथ से गोल्ड मेडल फिसल गया और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल. ( Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ईशा सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया और गोल्ड मेडल मुकाबले में चीन की शियाओ जियारुईशियान से शूट-ऑफ में हारीं।
  • स्पर्धा में भारत की अन्य शीर्ष शूटर मनु भाकर और राही सरनोबत क्वालिफाइंग राउंड में बाहर हो गईं, जिससे मेडल की पूरी उम्मीद ईशा सिंह पर केंद्रित हो गई।
  • ईशा सिंह के सिल्वर मेडल से भारत को पदक प्राप्त हुआ, इसके बाद देश की शूटिंग टीम आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी जारी रखेगी।

एशियन गेम्स 2026 में ईशा सिंह ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है. उन्होंने यह मेडल महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता. मेडल मैच के दौरान ईशा ने शानदार प्रदर्शन किया. इस इवेंट में पहले वह चौथे नंबर पर रहने से बचीं. फिर सिल्वर मेडल के लिए वह शूटिंग ऑफ मुकाबले से गुजरीं. इसके बाद उन्होंने गोल्ड मेडल के लिए भी चुनौती पेश की. गोल्ड मेडल मुकाबले में उन्होंने 38 का स्कोर किया. गोल्ड मेडल जीतने वाली चीन की शूटर शियाओ जियारुईशियान का भी 38 स्कोर था. लेकिन, शूटऑफ में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए चीनी खिलाड़ी को गोल्ड मेडल दिया गया.

Advertisement

महिलाओं की इस 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर और राही सरनोबत भी शामिल थीं. लेकिन, भारत की ये दोनों शूटर क्वालिफाइंग राउंड से बाहर हो गईं. ऐसे में मेडल के लिए भारत की पूरी उम्मीद ईशा पर टिक गई. 

ईशा ने किया शानदार कमबैक

इवेंट के फाइनल राउंड में ईशा ने बेहतरीन शुरुआत की. लेकिन, तीसरे सेट में वह चीन की निशानेबाज से पिछड़ गईं. इस दौरान ईशा की लय बिगड़ी और वह चौथे स्थान पर खिसक गईं. लेकिन,  ईशा ने हिम्मत नहीं हारी. इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की. 9 सीरीज के बाद उनका स्कोर कोरिया की खिलाड़ी किम ह्योन सुक की बराबरी पर था. दोनों प्लेयर के 34-34 पॉइंट्स हासिल किए. इसके बाद, ईशा तीसरे स्थान पर पहुंच गईं. 

Advertisement

फिर, दूसरे स्थान के लिए ईशा और कोरियन शूटर किम ह्योन सुक के बीच शूट-ऑफ मुकाबला हुआ. ईशा ने 3-3 शूट-ऑफ के बाद ह्योन को पीछे छोड़कर गोल्ड मेडल फेस-ऑफ में एंट्री की. 

गोल्ड मेडल मुकाबले में ईशा के सामने चीन की निशानेबाज शियाओ जियारुईशियान थीं. आखिरी सीरीज में ईशा ने शानदार प्रदर्शन किया.

इस दौरान वह चीनी खिलाड़ी के 38 पॉइंट्स की बराबरी पर पहुंच गईं. दोनों प्लेयर का स्कोर 38-38 की बराबरी पर था. ऐसे में गोल्ड मेडल का फैसला शूट-ऑफ से हुआ. इस बीच पहले शूट-ऑफ में दोनों खिलाड़ियों के पॉइंट्स बराबर रहे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Asian Games : 12 साल बाद बैडमिंटन के सिंगल्स में भारत खाली हाथ, वजह कहीं आयोजक तो नहीं?

पहले शूट-ऑफ में शियाओ और ईशा ने 5 में से 4-4 सटीक निशाने लगाए. ऐसे में फिर दूसरा शूट-ऑफ हुआ. दूसरे शूट-ऑफ में शियाओ ने 3 सटीक निशाने लगाए. जबकि, ईशा दो ही सही निशाने लगा सकीं. यहीं से ईशा के हाथ से गोल्ड मेडल फिसल गया और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा. 

इस तरह महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन की शियाओ जियारुईशियान ने जीता. जबकि, ब्रॉन्ज मेडल नॉर्थ कोरिया की किम ह्योन सुक ने हासिल किया. 

वीडियो: मीराबाई चानू ने जीता पहला एशियन गेम्स मेडल, जीता सिल्वर

Advertisement