शुभमन गिल को टीम इंडिया का ODI कैप्टन बने करीब एक साल हो गया है. उन्हें अक्टूबर 2025 में वनडे टीम का रेगुलर कप्तान बनाया गया. वह 4 ODI सीरीज में भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं. शुभमन ने रोहित शर्मा को रिप्लेस किया था. अब उनकी कैप्टेंसी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर खेल रहे हैं. किंग कोहली शुभमन की कप्तानी से काफी प्रभावित हैं. विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज शुरू होने से पहले शुभमन गिल के फ्यूचर को लेकर बड़ी बात कही. इस दौरान किंग कोहली ने यह भी क्लियर किया कि वह 2027 में 50 ओवर्स के वर्ल्ड कप में आखिरी बार खेलेंगे.
शुभमन गिल के फ्यूचर को लेकर विराट कोहली का बड़ा दावा!
West Indies के खिलाफ 3 ODI मैचों की सीरीज 27 सितंबर से शुरू हो रही है. इस सीरीज से पहले दिग्गज बैटर Virat Kohli ने कप्तान Shubman Gill की जमकर तारीफ की है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 ODI मैचों की सीरीज 27 सितंबर से शुरू हो रही है. इस सीरीज से पहले दिग्गज बैटर विराट कोहली ने कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है. किंग कोहली का कहना है कि शुभमन लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं.
जियो स्टार पर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि कैप्टन के तौर पर शुभमन अभी सीख रहे हैं. वह इस रोल में अभी युवा हैं. लेकिन, उनमें टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए सही सोच और सही तरह का जोश है. किंग कोहली के मुताबिक,
शुभमन गिल का प्लान स्पष्ट है. वह जानते हैं कि कैसे खेलना है? जैसे-जैसे उनका एक्सपीरिएंस बढ़ेगा. वह कंडीशन को और बेहतर ढंग से समझेंगे. समय के साथ उनके डिसीजन लेने में सुधार होगा. लीडरशिप के रोल में हर व्यक्ति इसी तरह सीखता और बेहतर होता है.
बातचीत के दौरान विराट कोहली ने आगे कहा,
शुभमन गिल में भारतीय क्रिकेट टीम को सही ढंग से लीड करने की इच्छा है. यह सबसे जरूरी बात है. इसलिए मुझे लगता है कि शुभमन लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे.
शुभमन की तारीफ करते हुए विराट ने आगे बताया कि वह ग्राउंड पर बैटर्स को आउट करने के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढते हैं. यह इस बात का संकेत है कि वह एक कदम आगे रहने की कोशिश करते हैं. शुभमन कंडीशन के मुताबिक, अलग-अलग बॉलर्स को अटैक पर लगाते हैं.
ये भी पढ़ें: 'वैभव से कोई तुलना ही नहीं'! साथी क्रिकेटर ने बड़ी बात बोल दी
2027 मेरा लास्ट वर्ल्ड कपबातचीत के दौरान विराट कोहली ने क्लियर किया कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा. उन्होंने कहा कि उनका टारगेट इसे जीतना है. इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े. विराट के मुताबिक, 50 ओवर्स के वर्ल्ड कप का प्रेशर सबसे ज्यादा होता है. इतने बड़े टूर्नामेंट में 10 मैचों तक ऊर्जा बनाए रखना आसान नहीं होता. खासकर जब वर्ल्ड कप फॉरेन कंडीशन में हो.
2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में अभी एक साल का समय बाकी है. यह वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर के दौरान साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. भारतीय टीम 2011 के बाद से 50 ओवर्स का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है. लेकिन, 2027 में टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतकर इस लंबे गैप को भरना चाहेगी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले










