The Lallantop

नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को हराया, 100 पर्सेंट जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा

नामीबिया (Namibia) ने ट्राई नेशन सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका (South Africa) को शॉक कर दिया. इस T20 मुकाबले में नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को 18 रनों से हराया. होस्ट टीम की बेहतरीन बॉलिंग के आगे दक्षिण अफ्रीका के बैटर्स स्ट्रगल करते रहे.

Advertisement
post-main-image
नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को फिर हरा दिया. (फोटो- Namibia Cricket Instagram)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नामीबिया ने विंडहोक में खेले गए तीन देशों की T20 सीरीज में 28 अगस्त को साउथ अफ्रीका को 18 रनों से हराकर अपना 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा।
  • साउथ अफ्रीका की टीम में इस ट्राई नेशन सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जिससे टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी देखी गई।
  • इस जीत से नामीबिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा है और आगामी मैचों में भी परिणाम महत्वपूर्ण रहेंगे।

नामीबिया (Namibia) में इन दिनों तीन देशों की T20 सीरीज खेली जा रही है. इसमें होस्ट नामीबिया के अलावा साउथ अफ्रीका (South Africa) और जिम्बाब्वे (Zimbabwe) शामिल हैं. 28 अगस्त को सीरीज के पहले मुकाबले में नामीबिया ने सबको चौंकाते हुए साउथ अफ्रीका को 18 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ नामीबिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना 100 पर्सेंट जीत का रिकॉर्ड भी बरकरार रखा.

Advertisement
नामीबिया ने बनाए 163 रन

नामीबिया की राजधानी विंडहोक मे खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. नामीबिया ने अपनी इनिंग्स में 9 विकेट पर 163 रन बनाए. टीम के टॉप स्कोरर जान फ्राइलिंक रहे. उन्होंने 38 बॉल्स पर 60 रन बनाए. फ्राइलिंक ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छ्क्के लगाए.

इसके अलावा लौरेन स्टीनकैंप ने 41 रनों की पारी खेली. जबकि, कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 19 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए प्रेनेनल सुब्रायेन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. डुआन यानसेन और ब्योर्न फोर्टुइन को 2-2 विकेट मिले.

Advertisement
145 रनों पर अटक गया साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 164 रनों का टारगेट मिला. लक्ष्य को हासिल करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत खराब रही. सिर्फ 19 रनों पर टीम के दो विकेट गिर गए. इसके बाद, मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला. उन्होंने एक एंड पर धुआंधार बैटिंग जारी रखी. लेकिन, साउथ अफ्रीका के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा.

सातवें नंबर पर बैटिंग करने आए डुआन यानसेन ने ब्रेविस का साथ दिया. वह 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे. जब डुआन और ब्रेविस बैटिंग कर रहे थे, तब लगा कि साउथ अफ्रीका आसानी से जीत जाएगा. हार्ड हिटर ब्रेविस वन मैन आर्मी साबित हो रहे थे, तभी नामीबिया के लेफ्ट हैंड पेसर रुबेन ट्रम्पेलमैन ने उन्हें आउट कर दिया.

डेवाल्ड ब्रेविस 50 बॉल्स पर 75 रन बनाकर पैवेलियन लौटे. उनके जाने के बाद मैच नामीबिया की पकड़ में आ गया. साउथ अफ्रीका को अगले दो ओवर जीतने के लिए 31 रन बनाने थे. नामीबिया के बॉलर्स ने लास्ट ओवर्स में बेहतरीन बॉलिंग करते हुए ये 31 रन बनाना मुश्किल कर दिया.

Advertisement

अंतिम ओवर्स में जे स्मिट और इरास्मस ने शानदार गेंदबाजी की. इस दौरान जे स्मिट ने मोकोएना और सुब्रायेन को शिकार बनाया. जबकि, इरास्मस ने कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन को आउट करके नामीबिया की जीत पक्की कर दी. साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी. नामीबिया ने यह मुकाबला 18 रनों से जीता.

ये भी पढ़ें: अनाया बांगर का मारिजाने कैप पर पलटवार, बोलीं- ‘पहले खुद को एजुकेट करें’

नामीबिया का रिकॉर्ड बरकरार

इस जीत के बाद, नामीबिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I में अपनी जीत का हंड्रेड पर्सेंट रिकॉर्ड बरकार रखा. दोनों टीमों के बीच अब तक दो T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. ये दोनों मैच नामीबिया ने जीते हैं.  

बीते साल 25 अक्टूबर को नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच विंडहोक में ही T20 मैच खेला गया था. दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला था. इस मैच में नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट हराया था.

नामीबिया के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीका की टीम में एक्सपीरिएंस की कमी दिखी. इस ट्राई नेशन सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है. कुछ प्लेयर्स को छोड़ दें, तो टीम में बाकी सभी नए खिलाड़ी हैं.

वीडियो: श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी को क्यों जमकर सुना दिया?

Advertisement