भारत में Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana की अडवांस बुकिंग खुले अभी एक दिन ही बीता है. लेकिन लोगों के बीच इसकी इतनी डिमांड है कि टिकटों के दाम आसमान छूने लगे. वैसे तो कुछ जगहों पर इसकी टिकटें 200 रुपए में भी मिल रहीं. मगर लिस्ट में ऐसे शहर भी हैं, जहां टिकट प्राइस 3100 रुपए के पार चली गई.
अंधी कीमतों पर बिक रहे 'रामायण' के टिकट, दाम सुनकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगेंगे!
देश में 'रामायण' की सबसे महंगी और सस्ती टिकट के बीच 2970 रुपए का अंतर है.

'रामायण' की अडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर शुरू हुई. अभी केवल ओपनिंग डे की टिकट खिड़की खुली है. वहीं पेड-प्रिव्यू शोज़ की बुकिंग आने वाले दिनों में शुरू हो जाएगी. बावजूद इसके, कई जगहों पर टिकटों का दाम 1000 रुपए के पार चला गया है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल देश में सबसे महंगा टिकट मुंबई के लोअर परेल वाले PVR ICON, फीनिक्स पैलेडियम में मिल रहा है. वहां IMAX स्क्रीन के रिक्लाइनर सीट से 'रामायण' देखने के लिए दर्शकों को 3170 रुपए चुकाने होंगे.
बुक माय शो की लिस्टिंग के मुताबिक, मुंबई के BKC स्थित Maison INOX, जियो वर्ल्ड प्लाज़ा में 'रामायण' के हिंदी 3D वर्जन की टिकट भी प्रीमियम प्राइस पर बिक रही. वहां 05 नवंबर को शाम 7 बजे के शो के लिए दर्शकों को 2690 रुपए देने होंगे. इसमें कन्वीनियंस फीस भी शामिल है. आने वाले दिनों में फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज़ की टिकटें भी बिकने लगेंगी. देखना रोचक होगा कि मेकर्स उन्हें ओपनिंग डे से ज्यादा दाम पर लिस्ट करते हैं या कम पर.
वैसे, 'रामायण' का सबसे सस्ता टिकट बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुरा स्थित KRG सौन्दर्य महल 4K डॉल्बी थिएटर में मिल रहा है. वो सिंगल स्क्रीन थिएटर है, जहां एक ही स्क्रीन पर फिल्म दिखाई जाती है. वहां कन्नड़ा वर्जन में ये मूवी देखने के लिए सेकेंड क्लास सीट्स की कीमत महज 200 रुपए है. इस तरह भारत में ओपनिंग डे के लिए 'रामायण' की सबसे महंगी और सबसे सस्ती टिकटों के बीच करीब 2970 रुपए का अंतर आ जाता है. हालांकि एक अपडेट ये भी है कि मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में 'रामायण' को टैक्स फ्री कर दिया है. इससे मेकर्स को फायदा तो मिलेगा ही, साथ ही दर्शकों के लिए भी टिकटों के दाम बाकी राज्यों की तुलना में थोड़े घट जाएंगे.
वीडियो: यश और सैफ अली खान वाले रावण की तुलना पर क्या बोले आर्य बब्बर?










