साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) महीनों से फॉर्म की तलाश थी. बल्ले में जैसे जंग लग गई थी. लेकिन जब टीम भंवर में फंसी, तब बावुमा का बल्ला गरजा. और क्या खूब गरजा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बावुमा ने कमाल कर दिया. अपने करियर की बेस्ट पारी खेल दी. उन्होंने 179 रन ठोक दिए. उनकी इसी पारी ने साउथ अफ्रीका को गर्त से निकाल लिया.
बावुमा ने कंगारुओं को रुला दिया! 110 रन पर गिर गए थे 6 विकेट, वहां से पूरा मैच पलट दिया
SA vs Aus 2nd Test : साउथ अफ्रीका के कप्तान Temba Bavuma ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार 179 रनों की पारी खेली. 110 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद बावुमा ने Marco Jansen और Simon Harmer के साथ मिलकर टीम का स्कोर 425 तक पहुंचाया.

सेंट जॉर्ज पार्क का मैदान. दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन. साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया. स्कोर था 110 रन. 6 विकेट गिर चुके थे. लग रहा था टीम सस्ते में निपट जाएगी. लेकिन बावुमा ने खूंटा गाड़ दिया. 179 रनों की मैराथन पारी खेली और टेस्ट मैच की पूरी कहानी पलट दी. साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट पर 425 रन बनाए और पारी घोषित कर दी.
बावुमा के लिए ये सिर्फ रन नहीं थे. ये उनका जवाब था. वो ODI सीरीज से जूझ रहे थे. पहले टेस्ट में भी फ्लॉप रहे. नेट्स में घंटों पसीना बहाया. फिर भी बात नहीं बन रही थी. बावुमा बस अपना पुराना टच वापस पाना चाहते थे. ये बात उन्होंने खुद मानी. उन्होंने कहा,
येन्सेेन और हार्मर का भी मिला साथमुझे रिदम नहीं मिल रही थी. मैं बस पिछले साल वाली फीलिंग ढूंढ़ रहा था.
20 अक्टूबर को वो फीलिंग लौट आई. ठीक उसी वक्त, जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी. बारिश के कारण पहले दो दिन का खेल खराब हुआ था. 97 रन पर 5 विकेट से आगे खेलना था. मुल्डर 13 रन बनाकर चलते बने. ऑस्ट्रेलिया का शिकंजा कस रहा था. बावुमा पहले भी ऐसी मुश्किलों में फंसे थे. जल्दी बैटिंग करने आते थे. 50-60 रन बनाते थे. लेकिन इस बार इरादा बड़ा था. उन्होंने इस चुनौती को मौके में बदल दिया.
ये भी पढ़ें : 91 रन कूटकर इमोशनल हुईं हरमनप्रीत! पूर्व कप्तान ने किसे दिया विंटेज पारी का क्रेडिट?
बावुमा ने 226 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. इस दौरान उन्हें मार्को येन्सेन और साइमन हार्मर का भी गजब का साथ मिला. येन्सेन ने 85 रन कूटे. 7वें विकेट के लिए 132 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई. फिर हार्मर ने कमाल कर दिया. उन्होंने करियर बेस्ट 82 रन जड़ दिए. 8वें विकेट के लिए 183 रन जुड़े. साउथ अफ्रीका की गाड़ी पटरी पर आ गई.
बॉलर्स पूरा कर पाएंगे अधूरा काम?बावुमा ज्यादा ताकत से नहीं खेलते. वो सटीक मूवमेंट पर भरोसा करते हैं. गेंद को शरीर के करीब खेलते हैं. बावुमा के मुताबिक, वो ये बात समझते हैं कि ऑस्ट्रेलिया का पेस अटैक कितना खतरनाक है. उनके तीन पेसर्स ICC टॉप 10 में हैं. ऐसे में ये कंट्रोल बहुत जरूरी था. बावुमा ने कहा कि आधा काम हो गया है. अब बॉलर्स की बारी है.
बॉलर्स ने भी उन्हें निराश नहीं किया. पांच महीने बाद चोट से लौटे कगिसो रबाडा ने आते ही कमाल कर दिया. पहले ही ओवर में निक मैडिंसन को उन्होंने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया 3 रन पर 1 विकेट गंवा चुका है. कप्तान की फॉर्म लौट आई है. साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में है. अब देखना है कि क्या अफ्रीका ये मैच जीतकर सीरीज में वापसी कर पाता है या नहीं.
वीडियो: टेंबा बावुमा ने बताया ऑस्ट्रेलिया ने चोकर्स कहकर किया था स्लेज













