डोपिंग के मामलों में अब तक आपने खिलाड़ियों के बैन होने की खबरें सुनी होंगी. अब पहली बार एक भारतीय कोच पर आजीवन बैन लगाया गया है. राकेश यादव को बैन ड्रग्स एथलीट्स को देने के लिए मार्च 2025 में सस्पेंड किया गया था. लेकिन अब उन पर आजीवन बैन लगा दिया गया है. वह डोपिंग के मामले में बैन होने वाले पहले भारतीय कोच हैं.
डोपिंग के लिए पहली बार एक भारतीय कोच पर आजीवन बैन लगा
नाडा ने 16 सितंबर को 8 लोगों के नामों की लिस्ट जारी की है जिन्हें बैन या सस्पेंड किया गया है. लिस्ट में पावरलिफ्टर गौरव वत्स का नाम है. उन पर बैन की गई दवाएं रखने और उनकी सप्लाई करने का आरोप साबित हुआ था.

नाडा ने 16 सितंबर को 8 लोगों के नामों की लिस्ट जारी की है जिन्हें बैन या सस्पेंड किया गया है. लिस्ट में पावरलिफ्टर गौरव वत्स का नाम है. उन पर बैन की गई दवाएं रखने और उनकी सप्लाई करने का आरोप साबित हुआ था. वत्स अपनी एक न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट कंपनी चलाते हैं. अप्रैल में नाडा की इंटेलिजेंस और इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने एक सूचना के आधार पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की थी. स्थानीय पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों के साथ मिलकर नजफगढ़ में वत्स की कंपनी पर छापा मारा. इस दौरान मेथेनोलोन और स्टैनोजोलोल जैसे एनाबॉलिक स्टेरॉयड समेत कई प्रतिबंधित सब्सटेंस जब्त किए गए थे.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी परिसर से करीब 2,800 कैप्सूल/टैबलेट और बैन पदार्थों की 11 ‘इंजेक्टेबल यूनिट’ बरामद की गई थीं. इनमें मेथेनोलोन एनन्थेट, ट्रेंबोलोन और स्टैनोजोलोल जैसे एनाबॉलिक स्टेरॉयड शामिल हैं. आपको बता दें कि एनाबॉलिक स्टेरॉयड पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.
इसके अलावा 300 मेथैंडिएनोन, 850 ऑक्सैंड्रोलोन टैबलेट और 1,500 सिलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मॉड्यूलेटर (एसएआरएम) कैप्सूल भी बरामद किए गए. एंड्यूरेंस बढ़ाने में इस्तेमाल किए जाने वाले एडेनोसिन मोनोफॉस्फेट के इंजेक्शन भी बरामद हुए थे.
यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत, इंजरी से उबरीं श्रेयंका पाटिल
इन खिलाड़ियों पर भी हुआ एक्शनखिलाड़ियों की बात करें तो एथलीट प्रकृति रूपा राव को डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद सस्पेंड किया गया है. उनके सैंपल स्टेरॉयड स्टैनोजोलोल और ड्रोस्टानोलोन के लिए पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं खेलो इंडिया गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट वेटलिफ्टर चेल्सी पर पांच साल का बैन लगा है. मिडिल डिस्टेंस रनर कौशल कुमार, स्टीपलचेज एथलीट जुझार सिंह और लॉन्ग डिस्टेंस रनर बलजीत कौर के नाम भी बैन एथलीट में शामिल हैं.
आपको बता दें कि इसी साल वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी के अध्यक्ष विटोल्ड बानका ने भारत का दौरा किया था. इस दौरान डोपिंग में इस्तेमाल होने वाले ड्रग्स की सप्लाई को क्रिमिनलाइज़ करने पर चर्चा हुई. साथ ही डोपिंग में शामिल कोचों और सपोर्ट स्टाफ पर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर भी बात हुई. इसके बाद से नाडा ने अपने नियम काफी सख्त किए हैं.
वीडियो: दुनियादारी: पाकिस्तान सऊदी अरब के लिए ईरान से लड़ जाएगा?












