The Lallantop

प्रीति ज़िंटा और सुनील शेट्टी समेत सेंसर बोर्ड कमिटी में चुने गए 18 नए मेंबर्स, पूरी लिस्ट देखिए!

इन सभी सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होगा.

Advertisement
post-main-image
बोर्ड कमिटी के एप्रूवल के बाद ही फिल्मों को सेंसर सर्टिफिकेट मिलता है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सेंसर बोर्ड (CBFC) ने 18 सदस्यों की नई कमिटी की घोषणा की है, जिसमें प्रीति ज़िंटा, पंकज त्रिपाठी और प्रियदर्शन जैसे नाम शामिल हैं, जो फिल्मों को प्रमाणित करने का कार्य करेंगे।
  • यह कमिटी फिल्में कानून और गाइडलाइंस के अनुसार देखेंगी, ताकि हिंसा, अश्लीलता और धार्मिक या सामाजिक संवेदनशीलता संबंधित मुद्दों का मूल्यांकन किया जा सके।
  • इन सदस्यों का तीन साल का कार्यकाल होगा, जिसके दौरान वे फिल्मों की समीक्षा कर रिपोर्ट देंगे और आवश्यकतानुसार कट या परिवर्तन की सिफारिश कर बाकी कार्यवाही पूरी करेंगे।

Central Board of Film Certification (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड ने अपनी नई कमिटी की घोषणा कर दी है. इसमें कुल 18 सदस्यों को जगह मिली है. बोर्ड में Preity Zinta, Pankaj Tripathi, Suniel Shetty और Priyadarshan जैसे चर्चित नाम भी शामिल हैं.

Advertisement

16 सितंबर यानी आज मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने इस नई सेंसर बोर्ड कमिटी का नाम जारी किया है. इन सदस्यों का मुख्य काम फिल्में देखकर ये तय करना होता है कि उन्हें बिना किसी बदलाव के रिलीज़ किया जा सकता है या नहीं. ये वही लोग होते हैं, जो ये तय करते हैं कि किसी मूवी में कब, कहां और कैसा कट लगाया जाएगा. नई कमिटी में 18 लोगों को जगह दी गई है, जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं,

1) प्रीति ज़िंटा - एक्टर (कल हो न हो, वीर ज़ारा, कोई मिल गया)
2) प्रियदर्शन - डायरेक्टर (हेरा फेरी, भूल भुलैया, भागम भाग)
3) सुनील शेट्टी - एक्टर (हेरा फेरी, बॉर्डर, मोहरा)
4) विनोद अनुपम - फिल्म क्रिटिक
5) मनोज जोशी - एक्टर (फिर हेरा फेरी, सरफ़रोश, गोलमाल) 
6) अभिषेक जैन - डायरेक्टर (हम दो हमारे दो, मारन)
7) रिकी केज - ग्रैमी विनिंग म्यूजिक कम्पोज़र
8) हंसराज हंस - सिंगर (दिल चोरी साडा हो गया, सिली सिली हवा)
9) पंकज त्रिपाठी - एक्टर (मिर्ज़ापुर, गैंग्स ऑफ वासेपुर, सेक्रेड गेम्स)
10) सुप्रिया यार्लागद्दा - प्रोड्यूसर (मास, डकैत: अ लव स्टोरी, हैलो)
11) यतीन्द्र मिश्रा - कवि और फिल्म लेखक
12) रूपाली गांगुली - एक्ट्रेस (अनुपमा, साराभाई वर्सेज साराभाई)
13) नीला माधब पांडा - डायरेक्टर (आई एम कलाम, प्रोड्यूसर (बीजू बाबू) 
14) प्रोसेनजीत चटर्जी - एक्टर (ऑटोग्राफ, मोनेर मानुष, चोखेर बाली)
15) पल्लवी जोशी - एक्टर (द कश्मीर फाइल्स, सूरज का सातवां घोड़ा, वो छोकरी)
16) निशिगंधा वाड - एक्टर (सलीम लंगड़े पे मत रो, हर हर महादेव)
17) वामन केंद्रे - नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व डायरेक्टर
18) रमेश पतंगे - राइटर और एडिटर

Advertisement
cbfc
सेंसर बोर्ड समिति की लिस्ट 

इन सभी सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होगा. इसमें वो लगातार फिल्मों का कॉन्टेन्ट कानून और तय गाइडलाइंस के आधार पर चेक करते रहेंगे. इस दौरान फिल्मों की हिंसा, अश्लीलता, आपत्तिजनक भाषा, धार्मिक या सामाजिक भावनाओं से जुड़े सेंसिटिव मुद्दों पर खास नज़र रखी जाएगी. ये कमिटी फिल्म देखने के बाद अपनी रिपोर्ट देती है. साथ ही जरूरत पड़ने पर कुछ सीन, डायलॉग और विजुअल हटाने या बदलने की सलाह भी दे सकती है. उनके रिव्यू के बाद ही मूवीज़ को सेंसर सर्टिफिकेट मिल पाता है. 

वीडियो: फिल्म 'धुरंधर 2' के 21 सीन में हुए बदलाव, कौन से सीन पर कैंची चल गई?

Advertisement
Advertisement