लॉर्ड्स टेस्ट के बाद PCB ने जिन 7 क्रिकेटर्स को पाकिस्तान वापस भेजा, उनमें मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक भी शामिल थे. इंग्लैंड टूर पर दोनों प्लेयर्स की परफॉर्मेंस खराब रही. इसी वजह से उन्हें बीच सीरीज से घर वापस भेज दिया गया. रिजवान और इमाम को टीम से बाहर करने की एक और वजह थी. दोनों प्लेयर्स पर ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने का आरोप भी लगा. नेशनल साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) इस मामले में दोनों क्रिकेटर्स की जांच कर रही है. मोहम्मद रिजवान का कहना है कि वह जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं.
ड्रेसिंग रूम लीक कांड में फंसे रिजवान और इमाम उल हक? जांच PAK की सरकारी एजेंसी के हाथ
पाकिस्तान के क्रिकेटर Mohammad Rizwan और Imam ul Haq की ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने के मामले में जांच की जा रही है. यह जांच नेशनल साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) कर रही है. जानिए पूरा मामला.

हाल ही में रिजवान और इमाम उल हक से NCCIA ने लाहौर में पूछताछ की. यह पड़ताल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने के आरोप में हुई. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साइबर क्राइम एजेंसी में रिजवान और इमाम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों प्लेयर्स से करीब 4 घंटे पूछताछ की गई.
जांच के तहत पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सिक्योरिटी मैनेजर ने रिजवान और इमाम के मोबाइल फोन NCCIA को सौंपे हैं. इन मोबाइल फोन की जांच की जा रही है.
समा टीवी से बात करते हुए मोहम्मद रिजवान ने कहा कि वह जांच पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद वह अलग कदम उठाएंगे. उन्होंने कहा,
'मैं जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं. मैं जांच पूरी होने का इंतजार कर रहा हूं.'
यह जांच पाकिस्तान क्रिकेट के लिए मुश्किल समय में हो रही है. टीम पहले से ही कई अनुशासनात्मक मामलों से जूझ रही है. लॉर्ड्स टेस्ट के बाद, मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद आवैस जफर और खुर्रम शहजाद को बीच सीरीज से PCB ने वापस पाकिस्तान भेज दिया था. इसके अलावा टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल की छुट्टी कर दी गई.
यह कदम पाकिस्तान टीम में बड़े अनुशासनात्मक बदलाव का हिस्सा था. इंग्लैंड सीरीज के दौरान प्लेयर्स के व्यवहार को लेकर चिंता जताई गई. इसके बाद PCB ने कड़ी कार्रवाई की.
इंग्लैंड का क्लीन स्वीपइंग्लैंड टूर पर टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने शर्मनाक प्रदर्शन किया. इंग्लिश टीम ने सीरीज में जबरदस्त परफॉर्म करते हुए पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया. इंग्लैंड ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की.
लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया. लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट को इंग्लैंड ने 194 रनों के बड़े अंतर से जीता. इसके बाद बर्मिंघम में हुए तीसरे टेस्ट में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से पटखनी दी.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने कुछ गलत नहीं किया फिर भी... पूर्व क्रिकेटर ये टीम देखकर भड़क गए
रिजवान और इमाम ने किया निराशइंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक ने निराश किया. रिजवान ने दो टेस्ट में 61 रन स्कोर किए. जबकि, इमाम ने एक टेस्ट में 42 रन बनाए. लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इमाम को काफ इंजरी (Calf Injury) हुई. जिसकी वजह से वह दोनों पारियों में बैटिंग करने नहीं उतरे. इस दौरान कुछ रिपोर्ट्स में इमाम की इंजरी को फेक बताया गया था.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









