भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल है (MS Dhoni viral video). वीडियो में वो बाइक राइड का मजा लेने के बाद, घर वापस आते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो, हाल ही में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) मैच के बाद का है. जिसमें RCB की जीत हुई थी. कुछ लोग धोनी का वीडियो देखकर खुशी जता रहे हैं, तो वहीं कुछ को इसमें गड़बड़ी नजर आ रही है.
CSK vs RCB मैच के बाद रांची की सड़कों पर धोनी, 20 साल से भी पुरानी बाइक दौड़ाते दिखे!
Mahendra Singh Dhoni का एक वीडियो 20 मई की दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट हुआ. तब से ये वायरल है.
.webp?width=360)
धोनी के बाइक प्रेम के बारे में तो हम जानते ही हैं. कभी वो अपनी मोटर साइकिल को साफ करते नजर आते हैं. तो कभी उनके बारे में बातें करते. हाल ही में उनका बाइक के साथ एक और वीडियो आया है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने के बाद, हाल ही में धोनी को एक विंटेज बाइक पर सवार देखा गया. बताया जा रहा है कि मैच के बाद वो झारखंड के रांची में अपने घर लौट गए थे.
जिसके बाद 20 मई की दोपहर एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें उसने लिखा कि थाला धोनी वापस अपने रूटीन पर आ गए हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में जल्द खेलते नजर आ सकते हैं ये क्रिकेटर्स, तीसरा प्लेयर तो बहुत 'स्पेशल' है!
वीडियो में धोनी यामाहा RD 350 बाइक पर सवार हैं, ऐसा कहा जा रहा है. वीडियो धोनी के घर के बाहर एक फैन ने बनाया है.
वीडियो में यूजर्स अलग-अलग कमेंट करते भी दिखे. कुछ धोनी के हेयर स्टाइल के बारे में बोल रहे, तो कुछ धोनी को ‘बॉस’ बोलते नजर आ रहे हैं. एक यूजर इसमें मासूमियत से ये भी कह रहे हैं कि एक बाइक मुझे भी गिफ्ट कर दो. वहीं कुछ यूजर्स वीडियो में संदेह जता रहे हैं कि ये पुराना वीडियो है.
वीडियो: सहवाग ने अपना दर्द बताते हुए धोनी पर ये क्या बोल दिया!













