The Lallantop

अब BCCI से झटका खाएंगे महेंद्र सिंह धोनी

साल 2018 धोनी के लिए बुरा शुरू हुआ है.

Advertisement
post-main-image
धोनी ने पचासा मारा पर वो टीम इंडिया के काम नहीं आया.

इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे चहेते और भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी BCCI के टॉप सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हाथ धो सकते हैं. इससे पहले कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (CoA) ने 30 नवंबर को दिल्ली में विराट कोहली, धोनी और रवि शास्त्री के साथ एक मीटिंग में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का पैसा बढ़ाने पर अप्रूवल दे दिया था, लेकिन लेटेस्ट मीटिंग में लिया गया फैसला धोनी के लिए मुश्किल हो सकता है.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक CoA ने 3 जनवरी को हुई मीटिंग में चार ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट का फॉर्मूला तैयार किया है, जिसमें A+, A, B और C ग्रेड होंगे. इन्हीं ग्रेड्स के आधार पर खिलाड़ियों का पैसा बढ़ाया जाएगा, जिसका वो लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे.

indian-cricket-team

Advertisement

नियमों के मुताबिक जो खिलाड़ी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स (टेस्ट, वन डे और टी-20) में खेल रहे हैं, उन्हें A+ कैटेगरी में रखा जाएगा. अगर कोई खिलाड़ी किसी फॉर्मेट में नहीं खेल रहा है, तो उसे इससे निचले ग्रुप्स में रखा जा सकता है. माही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में मुमकिन है कि वो A+ ग्रेड में जगह न बना पाएं. ग्रेड के पिछले सिस्टम में धोनी ग्रेड A में थे.

dhoni1

हालांकि, अश्विन और जडेजा जैसे जो खिलाड़ी अभी लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में नहीं खेल रहे हैं, उनके लिए रोटेशन पॉलिसी के तहत रास्ते खुले रखे गए हैं. ऐसे खिलाड़ियों की ICC रैंकिंग और दूसरी चीजों पर भी ध्यान दिया जाएगा और इसी के आधार पर इन्हें ग्रेड मिलेगा.

किस खिलाड़ी को कौन सा ग्रेड मिलेगा, ये सेलेक्टर तय करेंगे और ऐसे में सिर्फ नियमों पर ही नहीं चला जाएगा, बल्कि खिलाड़ी को ग्रेड देने से पहले उसकी दूसरी चीज़ों पर भी ध्यान दिया जाएगा. CoA जल्द ही ग्रेड देने को लेकर अपने नियम BCCI की फाइनेंस कमिटी को सौंपेगा.

Advertisement

kumble

पिछले साल इंडियन क्रिकेटर्स के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का दोगुना किया गया था. ग्रुप ए के जिन खिलाड़ियों को पिछले साल के पहले तक एक करोड़ रुपए मिल रहे थे, उन्हें पिछले साल से दो करोड़ रुपए मिलने लगे थे. कॉन्ट्रैक्ट दोगुना होने के बाद भी कई खिलाड़ी इससे खुश नहीं थे. खुद अनिल कुंबले ने CoA के सामने एक प्रेजेंटेशन दिया था, जिसमें उन्होंने ग्रेड ए के खिलाड़ियों का पेमेंट पांच करोड़ रुपए करने की वकालत की थी.

भारतीय खिलाड़ी मानते हैं कि उनके पास चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास लुभावने IPL कॉन्ट्रैक्ट नहीं हैं. ऐसे में टेस्ट क्रिकेट की अपनी स्किल्स को और मज़बूत बनाने के लिए उन्हें कम्पनशेट किए जाने की ज़रूरत है. अभी इंडियन प्लेयर्स BCCI के कुल रेवेन्यू का सिर्फ 7.8% कमा रहे हैं.


चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा

ये ग्रेड सिस्टम BCCI ने अपने खिलाड़ियों के लिए बनाया है. इसके तहत हर ग्रेड में एक रकम फिक्स की जाती है. जो भी खिलाड़ी उस ग्रेड में होता है, उसे साल में एक बार उतना पैसा दिया जाता है.




ये भी पढ़ें:

साउथ अफ्रीका की टीम से कोहली के खिलाफ खेलेगा ये हिंदुस्तानी मूल का लड़का

दिल्ली की रणजी टीम को धोनी की ये तस्वीर देख शर्म से डूब मरना चाहिए

वीडियो: देखिए हिटमैन रोहित शर्मा की साउथ अफ्रीका में क्या तैयारी है

इंडिया में पैदा हुए वो 5 बच्चे जो आगे चलकर इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेले

Advertisement