The Lallantop

अमेरिकी मीडिया से भिन्नाए ट्रंप को जोहरान ममदानी ने पत्रकारों के सामने आईना दिखाया

Zohran Mamdani Media ban: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पहले तीन बड़े मीडिया संस्थानों CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन कर दिया.लेकिन ट्रंप की इस मीडिया नीति से न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी असहमत नजर आए.

Advertisement
post-main-image
ट्रंप ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी से मुलाकात की. (कर्टसी-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को वाइट हाउस से बैन कर दिया और अपना Trump TV लॉन्च किया।
  • ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों को फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया, जबकि मीडिया ने अपने कवरेज के स्वतंत्र अधिकार की बात कही।
  • CNN, MS NOW और Politico ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की और मामले को अदालत में ले गए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तीन बड़े मीडिया संस्थानों CNN, MS NOW और Politico को वाइट हाउस से बैन किया. फिर अपने नाम से Trump TV भी लॉन्च कर दिया. लेकिन डॉनल्ड ट्रंप की इस मीडिया नीति से न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी असहमत नजर आए.

Advertisement

ममदानी ने सिर्फ असहमति ही नहीं जताई, बल्कि डॉनल्ड ट्रंप के सामने ही उनकी मीडिया नीति पर सवाल उठा दिए. उन्होंने साफ कहा कि उनके प्रशासन में सभी पत्रकारों को कवरेज करने की इजाजत होगी.

न्यूयॉर्क में मेयर ममदानी से मिले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप यूएन जनरल असेंबली यानी UNGA में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. अपने दौरे के दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी से मुलाकात की. इसके बाद दोनों नेताओं ने मेयर के सरकारी आवास ग्रेसी मैन्शन के लॉन में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममदानी से ट्रंप की मीडिया पॉलिसी को लेकर सवाल पूछा गया.

Advertisement

इस पर मेयर ममदानी ने कहा,

“हां, मैंने राष्ट्रपति से कह दिया है कि यहां लॉन में प्रेस के सभी लोगों को आने की इजाजत होगी. मेरा मानना है कि हर व्यक्ति के साथ, उसकी राय या आलोचना चाहे जो भी हो, हमें बातचीत करते रहना चाहिए.”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा,

Advertisement

हां, ये दिलचस्प है, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वे मेरा बहिष्कार करेंगे, लेकिन उन्होंने कभी मेरा बॉयकॉट किया ही नहीं. इसलिए मुझे इसकी ज्यादा चिंता नहीं थी. आप देख सकते हैं, यहां कितने सारे पत्रकार हैं.

लेकिन मैं ये सब इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मेरा मानना है कि प्रेस की भी कुछ जिम्मेदारी होती है. और आप जानते हैं, मैंने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी. मैंने चुनाव भारी बहुमत से जीता था. मैंने बहुत अच्छे काम किए हैं. मैंने बहुत सारे अच्छे काम किए हैं...”

ट्रंप का आरोप था कि उन्हें प्रेस से कभी पॉजिटिव कवरेज नहीं मिलती. उनके मुताबिक, मीडिया हमेशा उनके बारे में नेगेटिव खबरें दिखाता है. डॉनल्ड ट्रंप ने इस दौरान अपनी सरकार और अपने कामों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की, अच्छे काम किए और आठ युद्ध खत्म किए. उन्होंने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को लेकर भी बड़े दावे किए.

ट्रंप और मीडिया के बीच खींचतान कैसी ?

ट्रंप ने 18 सितंबर को सीएनएन, एमएस नाऊ और पॉलिटिको इन तीन न्यूज नेटवर्क को वाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया था. ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों पर झूठी और मनगढ़ंत खबरें चलाने का आरोप लगाया. हालांकि, इन्हें प्रूव करने के लिए उन्होंने कोई वीडियो या स्क्रीनशॉट शेयर नहीं किये.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि इन मीडिया हाउसेज को वाइट हाउस से बैन किया जा रहा है. क्योंकि वे लगातार फेक न्यूज चला रहे हैं. ट्रंप ने ये भी कहा कि दूसरे मीडिया संस्थानों पर भी ऐसी कार्रवाई की जा सकती है. इसके बाद सीएनएन ने ट्रंप के फैसले का विरोध किया. सीएनएन ने कहा कि अमेरिकी संविधान के तहत उसे सरकार या राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बिना प्रशासन की खबरें कवर करने का अधिकार है.

इसके बाद अमेरिका के पांच बड़े टीवी नेटवर्क्स CNN, ABC, CBS, NBC और Fox News ने वाइट हाउस की साझा टीवी पूल कवरेज ही रोक दी. इन नेटवर्क्स ने कहा कि जनता को ये जानने का अधिकार है कि सरकार क्या कर रही है. किसी मीडिया संस्थान को सिर्फ उसकी रिपोर्टिंग पसंद नहीं आने की वजह से कवरेज से नहीं रोका जाना चाहिए.

ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई?

CNN, MS NOW और Politico ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है. तीनों मीडिया संस्थानों ने एक साझा बयान में कहा कि वे इस बात के लिए अदालत जा रहे हैं कि सरकार ये तय नहीं कर सकती कि प्रेस क्या खबर चलाएगा और क्या नहीं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र की UCC कमिटी में ही सब 'बराबर' नहीं? जस्टिस चव्हाण का इस्तीफा बड़े सवाल खड़े कर गया

इस मुकदमे पर ट्रंप की भी प्रतिक्रिया आई. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जैसा कि उम्मीद थी, इन मीडिया संस्थानों ने वाइट हाउस और राष्ट्रपति तक पहुंच हासिल करने के लिए मुकदमा किया है. उन्होंने जज टिम केली पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस मामले में अदालत के फैसले के खिलाफ वे अपील करेंगे.

ट्रंप का कहना है कि जो मीडिया संस्थान उनके बारे में 'फेक न्यूज' और सिर्फ नकारात्मक खबरें प्रकाशित करते हैं, उन्हें वाइट हाउस तक पहुंच नहीं मिलनी चाहिए. वहीं, सीएनएन, पॉलिटिको और एमएस नाऊ का कहना है कि सरकार को यह तय करने का अधिकार नहीं होना चाहिए कि मीडिया क्या खबर दिखाए या प्रकाशित करे.

वीडियो: जमुई के बाद ग्वालियर में छात्राओं से बदसलूकी, सड़क पर मारपीट, सीसीटीवी से खुलासा

Advertisement