टीम इंडिया अहमदाबाद में होने वाले पहले सुपर-8 मैच की तैयारी में जुटी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम अपना विजय अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेगी. टीम ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई है. हालांकि, इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है. टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) नेट्स सेशन के दौरान चोटिल हो गए. इसने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है.
हार्दिक ने मारा शॉट, सीधे सिराज के पैर में जाकर लगी गेंद, फिर आई बुरी खबर!
टीम इंडिया को 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 का पहला मुकाबला खेलना है. इस मुकाबले से पहले प्रैक्टिस सेशन में टीम इंडिया के स्टार पेसर Mohammed Siraj को पैर में चोट लग गई है.


T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मोहम्मद सिराज को स्क्वॉड में शामिल किया गया था. वो हर्षित राणा (Harshit Rana) चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे. सिराज ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच खेला है. लेकिन, सुपर-8 स्टेज में उनका फिट रहना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है.
सिराज को कैसे लगी चोट?RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक, सिराज नेट्स में हार्दिक पंड्या को बॉलिंग कर रहे थे. इस दौरान हार्दिक का एक तेजतर्रार शॉट सीधे उनके घुटने पर लगा. इसके चलते, सिराज लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि वह दर्द से कराहते नजर आए.
मोहम्मद सिराज ने लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया की T20 टीम में वापसी की है. वर्ल्ड कप से पहले वो दो साल से टीम में जगह नहीं बना पाए थे. इसके बाद, पहले ही मैच में उन्होंने अमेरिका के खिलाफ शानदार बॉलिंग की थी. उन्होंने मैच के दौरान 29 रन देकर तीन विकेट झटके थे.
ये भी पढ़ें : वर्ल्ड कप से पहले परफेक्ट शुरुआत, इंडियन विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर हराया
इसके बाद, टीम इंडिया में जैसे ही जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई. सिराज को नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में बेंच पर बैठाया गया. सुपर-8 में भारत की ओर से पेस बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी एक बार फिर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह संभालते नजर आ सकते हैं.
हालांकि, 15 सदस्यीय स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज ही एकमात्र बैकअप पेसर हैं. ऐसे में उनकी चोट टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब बन गई है. अब सबकी नजर मेडिकल अपडेट पर टिकी है कि क्या सिराज साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं? फिलहाल BCCI की ओर से उन्हें लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है.
वीडियो: सिराज ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखाया अपना मियां मैजिक















.webp?width=120)




