The Lallantop

पहले SUV से युवक को मार डाला, बेल पर छूटा और अब कई लोगों को कुचल दिया

ACP ने बताया कि आरोपी लड़के ने जान-बूझकर अपनी कार को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया और ढाबा मालिक और स्टाफ सदस्यों को कार से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश की. आरोपी लड़का एक बड़े बिल्डर का बेटा बताया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
लोगों को कार से कुचलने की कोशिश का CCTV फुटेज. (Courtesy: स्क्रीनग्रैब-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भुवनेश्वर में 12 अक्टूबर को सौम्य रथ नामक 20 वर्षीय युवक ने तेज रफ्तार SUV से ढाबा मालिक, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को जान-बूझकर टक्कर मारने की कोशिश की, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
  • सौम्य रथ पर तीन महीने पहले भी इसी तरह की दुर्घटना का आरोप था, जिसमें एक युवक की मौत हुई थी; उसके ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया गया था, लेकिन वह जमानत पर बाहर था जब यह नई घटना हुई।
  • पुलिस ने सौम्य रथ की जमानत रद्द कराने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों की जांच जारी है।
author-image
अजय कुमार नाथ

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में 20 साल का एक लड़का एक के बाद एक कई लोगों पर कार चढ़ाता दिख रहा है. आरोप है कि तीन महीने पहले भी इसी लड़के ने तेज रफ्तार SUV से एक युवक की जान ले ली थी. उस मामले में जमानत पर बाहर आए लड़के ने अब कथित तौर पर एक ढाबा मालिक और उसके स्टाफ को कार से कुचलकर मारने की कोशिश की. पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि उसका पिता एक बिल्डर है.

Advertisement

घटना भुवनेश्वर में कटक-पुरी बाईपास पर सोमवार, 12 अक्टूबर को हुई. CCTV फुटेज से पता चला कि केसोर के पास बहस के बाद एक लड़के ने जान-बूझकर एक ग्रुप पर SUV चढ़ा दी. इंडिया टुडे से जुड़े अजय कुमार नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर लड़के की पहचान सौम्य रथ के तौर पर की है. उसे हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ये घटना ड्राइवर लड़के और सड़क किनारे बने एक ढाबे के स्टाफ के बीच हुए झगड़े के बाद हुई. तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए, जबकि 7 बाइकों को नुकसान पहुंचा है. घायलों को किसी तरह बचाकर इलाज के लिए कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
पुलिस ने क्या बताया?

लोगों को कुचलने के बाद लड़के ने बस में सवार होकर भागने की कोशिश की. लेकिन, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. लोगों ने उसे जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सौम्य रथ ने ढाबे पर शराब पीकर वहीं रात बिताई. इसके बाद, सोमवार तड़के बिल के पैसे ना देने पर उसकी ढाबे के मालिक और कर्मचारियों के साथ कहासुनी हुई.

बहस के बाद उसने कथित तौर पर अपनी SUV में बैठकर ढाबा मालिक, कर्मचारियों और आसपास मौजूद पैदल चलने वालों को कुचलने की कोशिश की. भुवनेश्वर, जोन IV के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) अभिमन्यु नायक ने कहा कि सौम्य रथ ने जान-बूझकर अपनी कार को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया और ढाबा मालिक और स्टाफ सदस्यों को कार से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश की.

ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, फिर भी चला रहा कार

इस साल जुलाई में सौम्य रथ ने कथित तौर पर भुवनेश्वर के शास्त्री नगर के पास इसी तरह की दुर्घटना को अंजाम दिया था. इसमें एक युवक की मौत हो गई थी. इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया. लेकिन बाद में अदालत ने उसे जमानत दे दी. रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) ने उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले टक्कर मारी, फिर गाड़ी रिवर्स कर कुचला... बिना नंबर प्लेट की मर्सिडीज का कहर

जमानत पर बाहर आने के 3 महीने बाद अब नई घटना हो गई. पुलिस ने कहा कि सौम्य रथ ने कथित तौर पर फिर से इसी तरह का जुर्म करके अपनी जमानत शर्तों का उल्लंघन किया है. अब पुलिस आरोपी की जमानत रद्द कराने के लिए कानूनी विकल्प तलाश रही है.

वीडियो: तेज रफ़्तार मर्सडीज़ कार सवार ने 2 लोगों को कुचला, आरोपी फरार

Advertisement