इंदौर में खेले जा रहे भारत और वेस्टइंडीज (IndvsWI 3rd T20I) के बीच तीसरे T20I में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर फैंस अपना सिर खुजलाने लगे. क्रीज पर थे तिलक वर्मा. 16 गेंदों में 28 रन बनाकर बढ़िया खेल रहे थे. लेकिन फिर एक ऐसी बचकानी गलती कर बैठे कि उन्हें पवेलियन का रास्ता नापना पड़ा. बीच पिच पर जश्न मनाना उन्हें इतना भारी पड़ा कि वे एक अजीबोगरीब रन आउट (Tilak Varma Run Out) का शिकार हो गए.
बीच पिच जश्न मनाना पड़ा भारी! तिलक ऐसे रन-आउट हुए, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे
Ind vs WI 3rd T20I : टीम इंडिया के बैटर Tilak Varma अजीब तरीके से रनआउट हुए. उनकी इस गलती के कारण टीम इंडिया 223 रन तक ही पहुंच पाई. पिछले मैच में वेस्टइंडीज ने 250 रन का टारगेट चेज करते हुए हासिल कर लिया था.

हुआ यूं कि अक्षर पटेल ने गुडाकेश मोती की एक लो-फुल टॉस को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक किया. बाउंड्री पर कामिल पूरन ने गजब की डाइव लगाकर गेंद को चौका जाने से रोक लिया और फुर्ती से थ्रो फेंक दिया. इधर, अक्षर और तिलक को लगा कि गेंद बाउंड्री पार कर चुकी है. दोनों ने एक रन पूरा किया और पिच के बीचों-बीच खड़े होकर मजे से ग्लव पंच करने लगे.
वेस्टइंडीज ने इस गफलत का पूरा फायदा उठाया. अक्षर की नजर खेल पर थी, तो वे शे होप के थ्रो के बावजूद समय रहते नॉन-स्ट्राइकर एंड पर अपनी क्रीज में लौट गए. लेकिन तिलक वर्मा को भनक तक नहीं लगी कि गेंद खेल में है. वे अपनी क्रीज से बाहर ही टहलते रहे. गेंद मोती के हाथ में आई और उन्होंने बिना कोई गलती किए स्टंप्स बिखेर दिए. थर्ड अंपायर ने रीप्ले देखा, बाउंड्री सेव कन्फर्म की और तिलक को रन-आउट करार दे दिया.
ये भी पढ़ें : अभिषेक ने इतिहास रच दिया! सूर्या, कोहली, रोहित सब रह गए पीछे
ईशान-अभिषेक ने दिलाई धांसू शुरुआतइंदौर में भारतीय टीम ने शुरुआत तो एकदम रॉकेट की तरह की थी. पावरप्ले में ही बोर्ड पर 87 रन टंग दिए थे. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने कैरेबियाई बॉलर्स की जमकर कुटाई की. अभिषेक ने जहां 30 गेंदों में 69 रन ठोक दिए, ईशान ने 18 बॉल्स में 37 रन जोड़ दिए.
लेकिन, इसके बाद अचानक से कहानी पलट गई. रोस्टन चेज ने पहले ईशान को स्टंप्स आउट किया. फिर श्रेयस अय्यर को LBW कर दिया. इसके तुरंत बाद शमार स्प्रिंगर ने सेट बल्लेबाज अभिषेक को भी कॉट एंड बोल्ड कर दिया. भारत ने महज 10 गेंदों के अंदर 9 रन जोड़कर तीन बड़े विकेट गंवा दिए.
मिडिल ऑर्डर हुआ कोलैप्सयहीं से वेस्टइंडीज ने मैच में वापसी कर ली. नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी भी कोई बड़ा कमाल नहीं कर सके. नमन ने 10 तो रेड्डी ने 21 रन बनाए. इसके बाद तिलक वर्मा का वो कॉमिक रन-आउट हो गया.
अक्षर पटेल भी 20 रन बनाकर रन आउट हो गए. अर्शदीप ने 11 रन बनाए. वहीं, आखिरी ओवर में प्रिंस यादव ने तीन चौके जड़कर टीम को 223 रनों तक पहुंचाया. हालांकि, टीम इंडिया इस स्कोर से खुश नहीं होगी. क्योंकि एक समय ये स्कोर आसानी से 250 के पार जाता दिख रहा था. लेकिन, मिडिल ऑर्डर के इस कोलैप्स के कारण 223 पर ही सिमट गया.
वीडियो: सितांशु कोटक ने भुवनेश्वर की वापसी पर क्या कहा?









