The Lallantop

क्या खत्म हो गया मोहम्मद शमी का करियर? न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं मिला मौका

Mohammed Shami को करीब 2 साल से लगातार इग्नोर किया जा रहा है. इस टाइम पीरियड में उन्होंने भारत के लिए हर क्रिकेट सीरीज मिस की. शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में खेला था.

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में नहीं चुना गया. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI की मेंस सिलेक्शन कमेटी ने 16 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया है।
  • मोहम्मद शमी ने हाल के डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन टीम चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया, जिसके कारण उनका इंटरनेशनल करियर अनिश्चित माना जा रहा है।
  • शमी को टीम में न चुनने का असर यह होगा कि उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी मुश्किल हो सकती है और चयनकर्ताओं की प्रतिक्रिया से उनकी भविष्य की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

BCCI की मेंस सिलेक्शन कमेटी ने 16 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की. ODI और टेस्ट के लिए अलग-अलग चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है. 5 वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के दो कप्तान नियुक्त किए गए हैं. पहले 3 वनडे में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे. इसके बाद लास्ट के 2 वनडे में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे.

Advertisement

न्यूजीलैंड के लंबे टूर को देखते हुए ऐसी उम्मीद थी कि मोहम्मद शमी को मौका मिलेगा. ये उम्मीद इसलिए भी थी कि शमी ने हाल में डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन बॉलिंग की. इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया. अब सवाल उठता है क्या शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? क्या अब सिलेक्टर्स उनके बारे में विचार नहीं करेंगे?

आकाशदीप को मौका, शमी को नहीं

पिछले 2 साल में देखा जाए, तो मोहम्मद शमी रेड बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में रणजी ट्रॉफी मैच में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शानदार बॉलिंग की. बंगाल की तरफ से खेलते हुए उन्होंने मैच में  5 विकेट लिए. बंगाल की टीम में आकाशदीप और मुकेश कुमार भी शामिल थे. लेकिन, ये दोनों बॉलर मोहम्मद शमी जितने विकेट नहीं ले पाए.

Advertisement

मैच में आकाशदीप ने 3 विकेट और मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आकाशदीप को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. जबकि, दिल्ली के खिलाफ रणजी मैच में दमदार बॉलिंग करने वाले शमी को सिलेक्टर्स ने इग्नोर कर दिया.

शमी 2 साल से बाहर

मोहम्मद शमी को करीब 2 साल से लगातार इग्नोर किया जा रहा है. इस टाइम पीरियड में उन्होंने भारत के लिए हर क्रिकेट सीरीज मिस की. शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में खेला था. वे 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेले गए ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा थे. ये मुकाबला टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता था. इस मैच के बाद से शमी को टीम से ड्रॉप कर दिया गया. तब से वे भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. 

काम न आया डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन

टीम से बाहर किए जाने के बाद मोहम्मद शमी ने डोमेस्टिक क्रिकेट पर फोकस किया. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-2026 में बंगाल के लिए 15 विकेट लिए. ये 15 विकेट शमी ने 7 मैचों में चटकाए. इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-2026 में भी शानदार बॉलिंग की. उन्होंने पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए 7 मैच खेले. जिनमें 37 विकेट हासिल किए. 

Advertisement

इस दौरान शमी ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सेमीफाइनल में कमाल की गेंदबाजी की. इस मैच में शमी ने 90 रन देकर 8 विकेट लिए थे. रणजी ट्रॉफी में शमी के इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली. 

ये भी पढ़ें: अन्वय द्रविड़ ने फिर ठोका तूफानी शतक, 20 चौके और 3 छक्के जड़ गुजरात के खिलाफ गदर काटा

क्या खत्म हो गया शमी का करियर?

मोहम्मद शमी को जिस तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है, उससे उनके इंटरनेशनल करियर पर सवालिया निशान लग गए हैं. सिलेक्टर्स उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं कर रहे. कुछ दिन पहले undefined से बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कहा था कि टीम इंडिया शमी से आगे बढ़ चुकी है. इसलिए वापस उनकी तरफ देखने का कोई मतलब नहीं है.

दिनेश कार्तिक ने साथ में कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि शमी शानदार बॉलिंग कर रहे हैं. लेकिन, उन्हें लगता है कि मोहम्मद शमी का भारतीय टीम में कमबैक होना मुश्किल है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शमी को टीम में शामिल न करके सिलेक्टर्स के फैसले ने कार्तिक के दावे को पुख्ता किया है. आगे देखना होगा कि टीम इंडिया में जगह पाने की बेताबी शमी कैसे कायम रखेंगे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement