The Lallantop

गोवा में इस दिन हो सकता है IPL ऑक्शन! 15 नवंबर तक थमानी होगी रिटेंशन लिस्ट

IPL 2027 Auction : लगातार तीन साल विदेश में आयोजित होने के बाद IPL ऑक्शन फिर भारत लौट रहा है. 16 दिसंबर को गोवा में खिलाड़ियों की मिनी नीलामी होने की संभावना है. इसके लिए, सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट सौंपनी होगी.

Advertisement
post-main-image
IPL 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में हो सकता है. (Courtesy : BCCI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईपीएल 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा, जो पिछले तीन वर्षों के विदेशी स्थानों के बाद भारत में पहली बार हो रहा है।
  • पिछले तीन वर्षों में आईपीएल ऑक्शन दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में हुआ, क्योंकि भारत में शादियों के फेस्टिव सीजन के कारण उपयुक्त वेन्यू उपलब्ध नहीं था।
  • ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर 2026 तक अपनी खिलाड़ियों की सूची प्रस्तुत करनी होगी, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के फैसले के लिए सभी हितधारकों से राय ली जाएगी।

IPL फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. लगातार तीन साल विदेश में चक्कर काटने के बाद IPL 2027 का ऑक्शन स्वदेश लौट रहा है. इंडिया टुडे के सूत्रों की मानें, तो 16 दिसंबर को गोवा में प्लेयर्स की बोली लगेगी. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी कुछ समय पहले कंफर्म किया था कि इस बार नीलामी गोवा में ही होगी.

Advertisement

इससे पहले, प‍िछले तीन साल से ऑक्शन की महफिल विदेशी धरती पर ही सजी थी. 2023 में दुबई, 2024 में जेद्दा और 2025 में अबू धाबी में IPL ऑक्शन हुआ था. IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने ANI को बताया था कि BCCI हमेशा से इसे भारत में ही कराना चाहता था. लेकिन शादियों के भारी सीजन के चलते कोई ढंग का वेन्यू ही नहीं मिल पाता था. इस बार चूंकि यह एक मिनी ऑक्शन है, तो वेन्यू का जुगाड़ बैठ गया है.

यह मौजूदा साइकिल का आखिरी मिनी-ऑक्शन होगा. सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर 2026 तक अपनी रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट थमानी होगी. हालांकि, ऑक्शन की डेट को लेकर एक पेंच फंसा है. 16 दिसंबर को ही बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच ODI मैच खेला जाना है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच की डेट खिसकती है या नहीं. वहीं, 13 दिसंबर को दिल्ली ODI के शिफ्ट होने की अफवाहों को BCCI पहले ही खारिज कर चुका है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : बुमराह नहीं, सिराज का खौफ! साउदी का टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ा दावा

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी फंसा है पेंच

एक और अहम मुद्दा 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम का है. BCCI एक बार फिर सारी फ्रेंचाइजी से इस नियम पर अपनी राय मांग रहा है. फिलहाल यह नियम 2027 तक लागू है. लेकिन भारत के टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, हार्दि‍क पंड्या और अक्षर पटेल जैसे कई प्लेयर्स इसकी सरेआम आलोचना कर चुके हैं.

खिलाड़ियों का तर्क सीधा है कि इस नियम से असली ऑलराउंडर्स का रोल लगभग खत्म हो रहा है. इसके कारण, टीमें मैच के कंडिशंस के हिसाब से स्पेशलिस्ट बैटर या बॉल‍र खिला लेती हैं. अरुण धूमल ने भी साफ किया है कि इस नियम को रखने या हटाने का अंतिम फैसला सभी स्टेकहोल्डर्स से बातचीत के बाद ही लिया जाएगा.

Advertisement

वीडियो: भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे शाई होप, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर शतक जड़ दिया

Advertisement