The Lallantop

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर की रेस में आया नया नाम, इस खिलाड़ी ने ठोकी दावेदारी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अजीत अगरकर का कार्यकाल नहीं बढ़ाने का फैसला किया था, जिसके बाद चीफ सिलेक्टर पद खाली हुआ है.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर की दावेदारी पूर्व टेस्ट खिलाड़ी ने की है. (Courtsey-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नए चीफ सिलेक्टर के पद के लिए वसीम जाफर के आवेदन की पुष्टि की है, जिससे चयन प्रक्रिया में उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
  • बीसीसीआई ने अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त कर चेयरमैन पद खाली किया, जिसके बाद प्रज्ञान ओझा और वसीम जाफर सहित अन्य उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किया।
  • यदि क्रिकेट एडवाइजर कमेटी (सीएसी) वसीम जाफर को चुनेगी, तो वे भारत के नए चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं, जिससे चयन समिति के गठन में नई दिशा मिल सकती है।

BCCI को नए चीफ सिलेक्टर की तलाश है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि प्रज्ञान ओझा इस रेस में सबसे आगे हैं लेकिन अब ओझा के लिए चीफ सेलेक्टर बनने का रास्ता एकदम सीधा नहीं है. इस पद के लिए एक नया दावेदार भी आ चुका है. पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने चीफ सिलेक्टर पद के लिए आवेदन किया है. इस कारण अब वह नेशनल टीम के खाली पड़े चीफ सिलेक्टर के पद के दावेदार बन गए हैं.

Advertisement
नए चीफ सिलेक्टर की तलाश

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अजीत अगरकर का कार्यकाल नहीं बढ़ाने का फैसला किया था, जिसके बाद यह पद खाली हुआ है. पहले रिपोर्ट थी कि वेस्टर्न जोन के सेलेक्टर पद के लिए पार्थिव पटेल आवेदन करने वाले हैं. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब जाफर ने इस पद के लिए आवेदन कर दिया है. जाफर ने इसकी पुष्टि की है. जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम करीब 2,000 रन है. इसमें पांच शतक शामिल हैं. उनके टेस्ट शतकों में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक और दक्षिण अफ्रीका में बनाया गया शतक शामिल है. उन्होंने कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ भी दोहरा शतक जड़ा था.

wasim
वसीम जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट खेले हैं. (फोटो- India today)
वसीम जाफर की मजबूत दावेदारी

सीएसी यानी क्रिकेट एडवाइजर कमेटी सेलेक्टर पद के लिए इंटरव्यू लेगी. अगर अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की सदस्यता वाली कमेटी जाफर का चयन करती है, तो चीफ सेलेक्टर के लिए उनकी दावेदारी सबसे मजबूत होगी. चीफ सेलेक्टर पद के लिए विचार किए जा रहे उम्मीदवारों में उनके नाम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड होगा. जाफर ने 31 टेस्ट खेले हैं जो भारत के लिए 24 टेस्ट खेलने वाले प्रज्ञान ओझा से अधिक हैं. मौजूदा सेलेक्शन क्राइटेरिया के तहत सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले जोन के प्रतिनिधि को सेलेक्शन कमेटी का चीफ बनने का पात्र माना जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- आर्यवीर की इस पारी से सहवाग याद आ जाएंगे, 'पापा' की तरह जड़ा तूफानी शतक 

हालांकि, माना जा रहा है कि बीसीसीआई के भीतर प्रज्ञान ओझा को अध्यक्ष पद पर बनाए रखने के लिए मजबूत समर्थन है. इससे नयी चयन समिति के गठन पर असर पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में भारत के पूर्व स्पिनर रमेश पवार भी चयन समिति में जगह पाने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं. वह वेस्टर्न क्षेत्र से प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. पवार ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं.

वीडियो: क्या अश्विन टीम इंडिया के मैनेजमेंट से नाराज हैं?

Advertisement

Advertisement