T20 World Cup में भारत से हारने के बाद से पाकिस्तान टीम की खूब आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स के अलावा, दूसरे देशों के प्लेयर्स भी टीम पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इंग्लैंड टीम के पूर्व स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली ने पाकिस्तान के बैटर्स की टेक्नीक पर ही सवाल उठा दिए हैं. मोईन ने इंडिया की बैटिंग सुपीरियॉरिटी की तारीफ की है.
भारत की बैटिंग आसमान जैसी और ये... मोईन अली की ये बात बाबर-आगा को अंदर तक चुभेगी
पाकिस्तान के बल्लेबाजों को लेकर स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली ने बहुत बड़ी बात बोली है. पाकिस्तान के बैटर्स की टेक्नीक पर ही सवाल उठा दिए हैं.


ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया था. मैच के
“भारत और पाकिस्तान के प्लेयर्स की बैटिंग टेक्नीक में जमीन-आसमान का फर्क है. इंडियन बैटर्स के पास बेस्ट टेक्नीक है. वो काफी आगे हैं. वो ट्रिगर करते हैं. स्वीप, रिवर्स स्वीप खेलते हैं. अच्छे शॉट्स लगाते हैं. जब वो स्लॉग भी करते हैं, तो अच्छे शॉट्स खेलते हैं. ज्यादातर सीधा खेलने को देखते हैं.”
पाकिस्तानी बैटर्स के बारे में मोईन ने बताया,
“पाकिस्तान के बैटर्स हार्ड लेंथ पर भी क्रॉस शॉट्स खेलते हैं. उनकी हेड पोजीशन भी ठीक नहीं रहती है.”
बुमराह की बॉलिंग की तारीफ करते हुए मोईन अली ने बताया,
“बुमराह जैसा कोई नहीं है. उनके पास गजब की स्लोअर बॉल है. वो लेट इन स्विंग और आउट स्विंग करा लेते हैं. वो तेज हैं. वो सटीक बॉलिंग करते हैं. उनके सामने आपकी टेक्नीक बढ़िया होनी चाहिए. यहीं पर काफी फर्क है.”
मोईन अली ने आगे बताया कि टीम इंडिया ने पूरे मैच में प्रेशर को काफी अच्छे से हैंडल किया. टीम ने इमोशंस को खुद पर हावी नहीं होने दिया.
अगर इस मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. विकेट स्पिनरों के लिए काफी मददगार था. टीम ने पहले ही ओवर में ही अभिषेक शर्मा का विकेट खो दिया. वो बिना रन बनाए आउट हो गए. लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए.
तिलक ने 25 रनों की पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए. आखिर में शिवम दुबे 17 गेंद में 27 रन और रिंकू सिंह ने 4 बॉल्स में 11 रन बनाए.
176 के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के एक वक्त 6 रन पर दो विकेट गिर चुके थे. टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी. कप्तान सलमान आगा भी साथ में मौजूद थे. लेकिन सबसे पहले आगा ने अपना विकेट दिया. उन्हें बुमराह ने आउट किया. वो सिर्फ चार रन बना पाए.
इसके बाद क्रीज पर उस्मान खान बाबर आजम का साथ देने आए. उस्मान तो थोड़ी देर विकेट पर टिके. लेकिन बाबर चलते बने. दोनों के बीच 17 गेंद में 21 रनों की पार्टनरशिप हुई. जिसमें बाबर ने सिर्फ 2 रन बनाए.
पांचवें ओवर में अक्षर पटेल की बॉल को बाबर स्लॉग स्वीप करने गए. क्रॉस खेलने के चक्कर में वो बॉल पूरी तरह मिस कर गए. और बोल्ड हो गए. बाबर 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बना पाए.
मैच में ईशान किशन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच अवॉर्ड मिला.
वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?






















