The Lallantop

मिचेल स्टार्क ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कपिल देव की बराबरी कर ली

मिचेल स्टार्क ने वह कारनामा कर दिया जो कि दुनिया का कोई भी लेफ्ट हैंडर गेंदबाज नहीं कर पाया है. इसमें तेज गेंदबाज और स्पिनर्स दोनों ही शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
मिचेल स्टार्क लेफ्ट हैंडर्स गेंदबाज में नंबर वन बन गए हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 434 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट हैंडर गेंदबाज का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • यह रिकॉर्ड बनाने का कारण मिचेल स्टार्क का लगातार प्रदर्शन और उनके 106वें टेस्ट मैच में 9वें ओवर में शदमान इस्लाम को आउट करना था, जिससे उन्होंने रंगना हेराथ के रिकॉर्ड को पार किया।
  • अब मिचेल स्टार्क 434 विकेट के आंकड़े के साथ कपिल देव के बराबर हो गए हैं और टॉप 10 में शामिल होने के लिए उन्हें छह विकेट और लेने होंगे, जो कि अगले मैचों में उनकी चुनौती होगी।

बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच मिचेल स्टार्क के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. इस मैच में स्टार्क ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया. उन्होंने वह कारनामा कर दिया जो कि दुनिया का कोई भी लेफ्ट हैंडर गेंदबाज नहीं कर पाया है. इसमें तेज गेंदबाज और स्पिनर्स दोनों ही शामिल हैं. सालों से ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी की अगुवाई कर रहे स्टार्क के करियर में अब एक और माइलस्टोन शामिल हो गया है.

Advertisement
मिचेल स्टार्क के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने यह रिकॉर्ड कायम किया. उन्होंने नौवें ओवर में जैसे ही शदमान इस्लाम को आउट किया, इस फॉर्मेट में उनके 434 विकेट हो गए. स्टार्क ने अपने करियर के 106वें मैच में यह कारनामा किया. उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के रंगना हेराथ के नाम था. उन्होंने 433 विकेट लिए थे. उन्होंने 93 टेस्ट में यह कारनाम किया था. 1999 से 2018 तक खेले हेराथ ने 34 बार एक पारी में पांच विकेट हॉल भी लिया था. वहीं 9 बार मैच में 10 विकेट लिए.

स्टार्क ने कपिल देव की बराबरी की

इसी 434वें विकेट से स्टार्क ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम की है. अब टेस्ट क्रिकेट में उनके विकेट की संख्या भारत के दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव जितनी हो गई है. कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट हासिल किए थे. अब दोनों टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की ऑल टाइम लिस्ट में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं. स्टार्क की नजर अब टॉप 10 में एंट्री पर होगी. इसके लिए उन्हें बस छह ही विकेट चाहिए. क्योंकि नंबर पर फिलहाल साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन हैं.  डेल स्टेन के नाम 439 विकेट हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPL के आगे झुक ही गए हैरी ब्रूक, छोड़ने के एक साल बाद खेलने की इच्छा जताई 

मैच का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हो गई.यह बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का अब तक सबसे छोटा स्कोर है.  मैच की बात करें तो, पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं. मोमिनुल हक 35 और तंजीद हसन 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे करियर का आखिरी मैच?

Advertisement

Advertisement