The Lallantop

द रोहित शर्मा शो! पूर्व कप्तान का टीवी डेब्यू संन्यास का तो संकेत नहीं?

Rohit Sharma TV Debut : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान Rohit Sharma टीवी डेब्यू करने वाले हैं. The Rohit Sharma Show को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. कहीं ये उनके रिटायरमेंट का संकेत तो नहीं है.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा ने हाल ही में इंग्लैंड के ख‍िलाफ लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाई थी. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रोहित शर्मा सोनी एंटरटेनमेंट के साथ 'द रोहित शर्मा शो' नामक रियलिटी प्रोग्राम के जरिए टीवी डेब्यू करने जा रहे हैं, जो सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा।
  • रोहित शर्मा ने 2023 के इंग्लैंड दौरे में ODI क्रिकेट में रिटायरमेंट को लेकर अटकलों के बीच अपने फ्यूचर को लेकर चर्चाओं को जन्म दिया था।
  • रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू और क्रिकेट से संबंधित फ्यूचर को लेकर जारी सवालों के बीच, उनके फैंस और मीडिया में इस नए कार्यक्रम को लेकर रुचि बढ़ी है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर पिछले महीने इंग्लैंड दौरे पर खूब अटकलें लगीं. रोहित ने इसका जवाब लॉर्ड्स में हुए आखि‍री ODI में सेंचुरी से दिया. मामला शांत हो गया. लेकिन, एक बार फिर रोहित के रिटायरमेंट का मामला तूल पकड़ रहा है. कारण इस बार खुद रोहित शर्मा हैं.

Advertisement

दरअसल, रोहित शर्मा सोनी एंटरटेनमेंट के साथ टीवी डेब्यू करने जा रहे हैं. ‘द रोहित शर्मा शो’ नाम का ये प्रोग्राम सोनी लिव पर भी स्ट्रीम होगा. हालांकि, अब तक सोनी ने इसके फॉर्मेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन, इसके प्रीव्यू पर इसे एक रियलिटी शो बताया गया है.  

फ्यूचर पर अब भी सस्पेंस बरकरार

रोहित का टीवी पर आना उनके फ्यूचर को लेकर चल रही नई अटकलों के बीच हो रहा है. 39 साल के रोहित पहले ही T20I और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. वो अब सिर्फ ODI खेलते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हालिया ODI सीरीज़ के दौरान उनके फ्यूचर पर खूब बहस हुई थी.

Advertisement

दावा किया गया था कि वो 2027 ODI वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं हैं. यहां तक कहा गया कि तीसरा ODI वनडे उनका आखिरी मैच हो सकता है. लेकिन, रोहित ने लॉर्ड्स में ज़बरदस्त जवाब दिया. उन्होंने 110 गेंदों पर 138 रन बनाए. हालांकि, ये सवाल अब भी बना हुआ है क्या रोहित 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की प्लानिंग का हिस्सा होंगे?

ये भी पढ़ें : भारत-अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, अब बांग्लादेश टूर का क्या होगा?

Advertisement
टीवी डेब्यू पर क्या पता चला?

एक तरफ उनके क्रिकेटिंग फ्यूचर को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ वो छोटे पर्दे पर डेब्यू की तैयारी में जुटे हैं. सोनी ने सबसे पहले मई में उनके टीवी डेब्यू की झलक दिखाई थी. इसमें उनके वायरल 'गार्डन' डायलॉग पर आधारित एक प्रोमो दिखाया गया था. रोहित ने एक मैच के दौरान फील्डर्स को तेज़ी से चलने के लिए कहते हुए कहा था, कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा. टीज़र में दिखाया गया था कि फ़ैन्स बार-बार रोहित से वह लाइन दोहराने के लिए कह रहे थे. इससे रोहित परेशान हो गए और आखिरकार वहां से चले गए.

रोहित की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक नए प्रोमो में उन्हें अपने टीवी डेब्यू की तैयारी करते हुए देखा जा सकता है. वह कैमरा एंगल और दूसरी चीज़ें चेक करते हैं और फिर इशारा करते हैं कि वह शुरू करने के लिए तैयार हैं.सोनी टीवी ने रोहित के टीवी पर आने को सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट डेब्यू बताया है.

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में रोहित ने लगाई अफवाहों पर लगाम, यंगस्टर्स हुए फेल

Advertisement