लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की आलोचना कर रहे थे. तभी उन्होंने कांग्रेस लीडर संदीप दीक्षित को कस कर गले लगा लिया. यह देख संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी से पूछा, ‘मुझे मेलोनी तो नहीं समझा?’ इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी को घेरना शुरू कर दिया. कहा कि उन्हें आगरा में होना चाहिए, संसद में नहीं. यह भी कि कांग्रेस नेता महिला का खुलेआम अपमान कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने संदीप दीक्षित को गले लगाया, वो बोले- 'मुझे मेलोनी तो नहीं समझा'
ये घटनाक्राम 13 अगस्त को दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित ‘रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन’ में देखने को मिला. राहुल गांधी यहां पीएम मोदी और उनकी सरकार की विदेश नीति की खिल्ली उड़ाने की कोशिश कर रहे थे. पीएम मोदी अपने विदेश दौरों पर वहां के राष्ट्राध्यक्षों को गले लगाते हैं.

ये घटनाक्राम 13 अगस्त को दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित ‘रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन’ में देखने को मिला. राहुल गांधी यहां पीएम मोदी और उनकी सरकार की विदेश नीति की खिल्ली उड़ाने की कोशिश कर रहे थे. पीएम मोदी अपने विदेश दौरों पर वहां के राष्ट्राध्यक्षों को गले लगाते हैं. समर्थक और आलोचक उनके इस अंदाज को अपने-अपने नजरिये से देखते हैं. राहुल गांधी इसके आलोचक हैं. कन्वेंशन के दौरान उन्होंने सवाल किया कि पता नहीं पीएम मोदी को कहां से विचार आया कि गले लगाना विदेश नीति है. उन्होंने कहा,
"पता नहीं उन्हें यह विचार कहां से आया. लोगों के दिमाग में अजीब-अजीब बातें आ जाती हैं. उन्हें लगता है कि यही विदेश नीति है. फिर वह कहते हैं कि इनके दिमाग में आ गया कि फॉरेन पॉलिसी यही है.
ये कहते-कहते ही कांग्रेस सांसद अपनी ही पार्टी के नेता संदीप दीक्षित के पास तेजी से गए हाथ फैलाते हुए उनके गले लग जाते हैं. वह आगे कुछ कहना शुरू करते ही हैं कि इस बीच संदीप, राहुल के पास आकर पूछते हैं, "मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था."
राहुल गांधी कहते हैं, "मैं अभी वहां तक नहीं पहुंचा हूं," आगे वह कहते हैं, "पता नहीं किसने कह दिया कि फॉरेन पॉलिसी मतलब नेताओं से गले लगना है."
BJP ने राहुल गांधी के बायन पर क्या कहा?कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के इस बयान और एक्ट पर अब बीजेपी हमलावर है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी के अभी तक पीएम ना बनने पर तंज कसा. कहा,
“आपके पिता प्रधानमंत्री थे. आपकी दादी प्रधानमंत्री थीं. आपके परदादा प्रधानमंत्री थे. लेकिन आप जानते हैं कि आप कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. उम्र बढ़ रही है और साथ ही हताशा भी. इस सच्चाई का सामना करने की हिम्मत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें.”

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा,
“राहुल गांधी, आखिर आप कब बड़े होंगे? भारत चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व चाहिए, न कि बचकानी नौटंकी. प्रधानमंत्री का अपमान करके आप उन करोड़ों मतदाताओं का अपमान करते हैं, जिन्होंने मोदी जी को लगातार तीन ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए चुना है.”

ये भी पढ़ें: 'कॉकरोच तो गटर में ही रहता है', कंगना रनौत ने बताया किसके लिए ये कहा था
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि आप एक महिला का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा,
"इस तरह की शर्मनाक हरकत करके राहुल गांधी जी न केवल राजनीति को गटर के स्तर तक लेकर जा रहे हैं. साथ ही एक महिला का अपमान भी आप खुलेआम एक आम हरकत की तरह कर रहे हैं. ये दोनों ही कुकृत्य देश को शर्मसार कर रहे हैं."

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने PTI से बात करते हुए कहा, राहुल गांधी का आधा फ्रस्ट्रेशन उनके चेहरे से झलकता है. वह पागल हो चुके हैं. अगर सोनिया गांधी ने उनका इलाज नहीं कराया तो एक दिन उन्हीं के लिए घातक हो जाएंगे.
वीडियो: अकाली दल नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बदल पर कृपाण से हमला












