भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने प्राइम बॉलर के बिना उतरेगी. जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. टीम के पेस अटैक में दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है. हालांकि टीम के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल को उम्मीद है कि अगर खिलाड़ी स्ट्रीट स्मार्ट तरीक से खेलते हैं तो परेशानी नहीं होगी.
बुमराह के बिना कितना मजबूत है भारतीय बॉलिंग अटैक?
भारतीय गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्केल के मुताबिक खिलाड़ियों को मैदान पर समझदारी दिखानी होगी. क्रीज का कैसे इस्तेमाल करना है, कंडीशंस का कैसे फायदा उठाना है.

मॉर्ने मॉर्केल ने कहा कि गुरनूर बरार कुछ समय पहले तक इंडिया ए के साथ खेल रहे थे. उन्हें काफी सफलता मिली. उन्हें श्रीलंका की कंडीशंस का अंदाजा है. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने काफी घरेलू क्रिकेट खेला है, तो वह भी अच्छे टच में है. मॉर्केल को लगता है कि टीम के पास स्किल और प्लानिंग है. श्रीलंका में उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है, ह्यूमिडिटी और गर्मी. 20-25 ओवर के बाद गेंद बहुत सोफ्ट हो जाती है तो वह चैलेंज होगा.
मॉर्केल के मुताबिक खिलाड़ियों को मैदान पर समझदारी दिखानी होगी. क्रीज का कैसे इस्तेमाल करना है, कंडीशंस का कैसे फायदा उठाना है. यह होगा तो टीम के लिए जीत हासिल करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा.
यह भी पढ़ें - IND vs PAK: न क्वार्टर फाइनल, न सेमीफाइनल, भारत-पाक मैच सिर्फ मेडल राउंड में
स्पिनर्स के सामने होगी चुनौतीइसी सीरीज में स्पिनर्स का रोल अहम रहना वाला है. भारतीय खेमे में स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा का अनुभव है. मॉर्केल ने दोनों खिलाड़ियों की ताकत को लेकर बात की. उन्होंने कहा,
कुलदीप हमारे लिए अटैकिंग बॉलर हैं. जडेजा का अनुभव और क्लास ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें हम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते. मुझे लगता है कि वे दोनों एक-दूसरे से अलग हैं. एक गेंद को थोड़ा ज़्यादा घुमाता है. दूसरा थोड़ा ज़्यादा सटीक है. मुझे नहीं लगता कि तीन स्पिनर खिलाना हमारे लिए कोई बड़ी चिंता की बात है. यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि शुभमन खास मौकों पर उनका इस्तेमाल कैसे करते हैं.
भारतीय गेंदबाजी कोच ने यहां यह भी माना कि 8 महीने बाद टेस्ट खेलना आसान नहीं होगा. यह टीम के खिलाड़ियों के लिए चैलेंज है. लेकिन मॉर्केल यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि खिलाड़ी इस चुनौती का कैसे इस्तेमाल करते हैं, पार्टनरशिप कैसे करते हैं और कैसे श्रीलंका पर दबाव बनाते हैं. भारत के लिए यह सीरीज जीतना काफी अहम है. क्योंकि इसी सीरीज पर उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलने की उम्मीदें टिकी हुई हैं.
वीडियो: हरभजन सिंह और पंजाब पुलिस के बीच बढ़ा विवाद, बीच में किसने संभाला मामला?










