The Lallantop

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, IPL से बाहर हुआ स्टार प्लेयर

4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते हुए सैंटनर को कंधे में निगल हुआ था. हालांकि, यह उनके नॉन-बॉलिंग आर्म में था. इसमें फिर से चोट लगने के कारण सैंटनर IPL से बाहर हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
मिचले सेंटनर के कंधे में चोट लगी थी. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई इंडियंस के स्टार लेफ्ट-आर्म स्पिनर मिचेल सैंटनर आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह साउथ अफ्रीका के केशव महाराज को टीम में शामिल किया गया है।
  • मिचेल सैंटनर को 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान बाएं कंधे की चोट लगी, जिसके कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
  • मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जगह पाने के लिए बचे सात मैचों में से कम से कम छह मैच जीतने होंगे, क्योंकि टीम अभी पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है।

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है. प्लेयर्स की परफॉर्मेंस नहीं आ रही है. इस बीच टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार लेफ्ट-आर्म स्पिनर मिचेल सैंटनर पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए. उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने साउथ अफ्रीका के केशव महाराज को शामिल किया है.

Advertisement

4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते हुए सैंटनर को कंधे में निगल हुआ था. हालांकि, यह उनके नॉन बॉलिंग आर्म में था. इसके बाद सैंटनर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बाहर बैठने का फैसला किया.

मिचेल सेंटनर हुए बाहर

12 अप्रैल को उन्होंने RCB के खिलाफ मैच में वापसी की. 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी मैच खेला. 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जब वह मैदान पर उतरे तो फील्डिंग करते हुए ं चोटिल हो गए. फिर से उनके उसी कंधे पर चोट लग गई. जिसके बाद वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

Advertisement

IPL ने अपने बयान में बताया,

मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को मिचेल सैंटनर के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है. सैंटनर बाएं कंधे में लगी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं.

बाएं हाथ के स्पिनर महाराज हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में खेले थे. उन्होंने 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से दो IPL मैच खेले हैं. वह 75 लाख रुपये की फीस पर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- पंजाब की सिल्वर जर्सी वापस नहीं आएगी, प्रीति जिंटा ने किया खुलासा 

मुंबई का हाल बुरा है

मुंबई इंडियंस की बात करें तो उनका अभी तक हाल बेहाल रहा है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं. टीम अब तक सात मैच खेल चुकी है, और दो मैच ही जीत पाई है. अब मुंबई इंडियंस की टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बचे सात मैचों में कम से कम छह मैच जीतने होंगे.

वीडियो: CSK को नहीं जिता पा रहे शिवम् डूबे, अपनी परफॉरमेंस पर क्या बताया?

Advertisement