The Lallantop

मिशन जिम्बाब्वे पूरा! क्या वेस्टइंडीज के मुकाबले से पहले मिल गए सारे जवाब?

T20 World Cup 2026 : टीम इंडिया ने जिंबाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा लिए हैं. अब उनका मुकाबला 1 मार्च को वेस्टइंडीज से है. ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह होगा.

Advertisement
post-main-image
जिंबाब्वे के ख‍िलाफ टीम इंडिया ने 72 रनों से जीत दर्ज की. (फोटो-PTI)

टीम इंडिया ने मिशन जिंबाब्वे पूरा कर लिया है. सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जिंबाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की तरफ एक कदम बढ़ा लिया है. अब 1 मार्च को उन्हें ईडन गार्डेन्स में वेस्टइंडीज का सामना करना है. ये मैच टीम इंडिया के लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह है. ऐसे में सूर्या की ये पलटन अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए इस मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या-क्या जवाब मिल गए?

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया को वो जवाब मिल गए हैं, जिन्हें ढूंढ़ते हुए वो चेन्नई पहुंचे थे? इसका जवाब है कुछ के जवाब मिल गए हैं. वहीं, कुछ जवाब अभी और ढूंढ़ने होंगे. सबसे बड़ा सवाल टीम कॉम्बिनेशन को लेकर था. हालांकि, इस मुकाबले को देखकर यही लगा कि शायद ये जवाब तो टीम इंडिया को मिल गया है. वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ भी टीम इसी कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहेगी. यानी संजू और अभ‍िषेक ओपन करेंगे. फिर नंबर तीन पर ईशान. नंबर 4 सूर्या, नंबर 5 तिलक या हार्दिक. इससे, राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन का मसला भी कुछ हद तक सॉल्व हो जाएगा.

ये भी पढ़ें : आकाश चोपड़ा से X पर भिड़े पत्रकार रिफत जावेद, बात पर्सनल हो गई!

Advertisement
श‍िवम दुबे ने बढ़ाई चिंता

इसके बाद, बड़ा सवाल बॉलिंग में छठे विकल्प का था. श‍िवम दुबे जिस तरह पिछले दो मैचों में महंगे रहे हैं. ये टीम इंडिया के लिए अच्छे साइन नहीं हैं. अगर जरूरत पड़ी तो कप्तान उन पर भरोसा जताने से हिचकिचाएंगे. जिंबाब्वे के ख‍िलाफ महज 2 ओवर में श‍िवम दुबे ने 46 रन लुटा दिए. अगर इन दोनों ओवर में श‍िवम ने इतने रन नहीं लुटाए होते तो शायद टीम इंडिया का भी नेट रन रेट पॉजिटिव हो जाता. भले ही टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज वाला मैच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है. लेकिन, अगर ये मैच धुला तो नेट रन रेअ के हिसाब से वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. हालांकि, अच्छी बात ये है कि इस मैच को लेकर मौसम का प्रिडिक्शन ऐसी अन्होनी को नहीं दर्शा रहा है.

संजू को खेलनी होगी बड़ी पारी

इसके अलावा, जहां तक बैटिंग की बात है. टीम इंडिया ने लगभग सभी बॉक्स टिक कर लिए हैं. संजू सैमसन टॉप ऑर्डर में एकमात्र बैटर हैं, जिन्होंने अब तक इस साल फिफ्टी नहीं लगाई है. संजू ने अब तक दो ही मैच खेले हैं. लेकिन, इस दौरान उन्होंने दोनों बार अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं किया है. अभ‍िषेक और तिलक इस टूर्नामेंट में अब तक फॉर्म नहीं ढूंढ़ पाए थे. लेकिन, जिंबाब्वे के ख‍िलाफ अभ‍िषेक ने 29 गेंदों में 55 और तिलक ने 16 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम मैनेजमेंट की इस टेंशन को दूर कर दिया है.

टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि तीनों पेसर्स अर्शदीप, बुमराह और हार्दिक अच्छी लय में हैं. वहीं, अक्षर की वापसी से टीम के स्पिन डिपार्टमेंट में भी अच्छी वेरायटी आ गई है. वरुण पिछले मैच में महंगे रहे थे. लेकिन, जिंबाब्वे के ख‍िलाफ वो थोड़ा ज्यादा कंट्रोल में नज़र आए. वेस्टइंडीज की टीम में कई सारे पावर हिटर्स हैं. ऐसे में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनके आगे स्पिनर्स कैसे अपने ओवर्स निकालेंगे.  

Advertisement

वीडियो: रिंकू सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम का साथ क्यों छोड़ा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement