The Lallantop

माइकल वॉन ने इंडिया में सड़क पर घूमते जानवरों के लिए कुछ कहा और लोगों ने ट्विटर पर दौड़ा लिया

अब सफाई देते फिर रहे!

Advertisement
post-main-image
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन
आईपीएल जारी है. इस कुंभ में कई देशों के खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट पहुंचते हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर माइकल वॉन भी पहुंचे हैं. वॉन आईपीएल में अपने एक्सपर्ट ओपिनियन के जाने जाते हैं. लेकिन फिलहाल क्रिकेट से इतर एक ओपिनियन के लिए ट्विटर पर खरी-खोटी सुन रहे हैं. वॉन ने भारतीय सड़कों को लेकर एक ट्वीट किया और लिखा-
भारत में घूमना पसंद आ रहा है...आज सुबह अभी तक हमने हाथी, गाय, ऊंट, भेड़, बकरी और सुअर को बीच सड़क पर देखा गया है... जारी है...
वॉन का इतना कहना काफी था. ट्विटर पर लोग गुस्सा हो गए. लोगों ने कमेंट करना शुरू किया-
मैंने यॉर्कशायर में भी ऐसा ही देखा था. मजा आया था. कोई इनको बताए कि हम हैप्पी इकोसिस्टम हैं. तो आपने इंग्लैंड की टीम खोज ही ली! मुझे लगता हैं उनमें से कुछ ट्विटर पर भी हैं. बिना टिकट के तुमने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी देख ली.
लोगों ने मिकल वॉन के खूब मजे लिए. आखिरकार उन्हें जवाब देना ही पड़ा जब एक यूजर ने पूछा आप भारत की तारीफ़ कर रहे हैं या अपमान? वॉन ने इसका रिप्लाई करते हुए लिखा- तारीफ़...मजा आ रहा है...यह इस समय घर जाने की तुलना में अधिक आरामदायक जगह है... ट्वीट देखिए.
वीडियो- विराट कोहली की टीम RCB ने हार के मामले में 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

Advertisement
Advertisement