The Lallantop

न्यूजीलैंड को T20I सीरीज से पहले झटका! चोट की वजह से 2 धाकड़ प्लेयर बाहर

मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं. वह पिछले महीने यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हो गए थे. वह अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं. इसके अलावा, जैक फॉल्क्स को कैंटरबरी में ट्रेनिंग के दौरान दाहिने पैर के हिप फ्लेक्सर में चोट लगी थी.

Advertisement
post-main-image
भारत के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज से मार्क चैपमैन के अलावा जैक फॉल्कस भी बाहर हो गए हैं. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स को भारत के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज से इंजरी के कारण बाहर घोषित कर दिया है और उनके स्थान पर ब्लेयर टिकनर और जोश क्लार्कसन को जोड़ा गया है।
  • मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग इंजरी से पीड़ित हैं जो वे यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के दौरान получили थे, जबकि जैक फॉल्क्स को कैंटरबरी में ट्रेनिंग के दौरान हिप फ्लेक्सर के कारण चोट लगी थी, जिसके कारण दोनों खिलाड़ी संक्षिप्त समय में फिट नहीं हो पाए।
  • इन इंजरियों के कारण न्यूजीलैंड की टीम को नए खिलाड़ियों के साथ रणनीति तैयार करनी होगी और यह टीम के प्रदर्शन पर प्रभाव डाल सकता है, साथ ही कप्तान मिचेल सेंटनर की अगुवाई में 22 अक्टूबर से सीरीज की शुरुआत होगी।

भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को दोहरा झटका लगा है. टीम के विस्फोटक बैटर मार्क चैपमैन (Mark Chapman) और जैक फॉल्क्स (Zak Foulkes) भारत के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. न्यूजीलैंड टीम के ये दोनों ऑलराउंडर इंजरी की वजह से T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. यह जानकारी खुद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दी. मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स ऐसे वक्त में टीम से बाहर हुए हैं, जब भारत के खिलाफ सीरीज शुरू होने में बहुत कम दिन बचे हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दोनों प्लेयर्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. 

Advertisement

मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं. वह पिछले महीने यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हो गए थे. वह अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं. इसके अलावा, जैक फॉल्क्स को कैंटरबरी में ट्रेनिंग के दौरान दाहिने पैर के हिप फ्लेक्सर में चोट लगी थी. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक स्टेटमेंट में कहा कि फॉल्क्स के कमबैक करने की डेटलाइन अभी तय नहीं हैं. जबकि, मार्क चैपमैन भारत के खिलाफ ODI सीरीज तक फिट हो सकते हैं.

कौन होंगे रिप्लेसमेंट?

मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स के T20 सीरीज से बाहर होने पर टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने खेद जताया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ जारी स्टेटमेंट में टीम के हेड कोच ने कहा कि वह मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स की इंजरी से दुखी हैं. वह दोनों प्लेयर्स के जल्दी फिट होने की उम्मीद करते हैं. 

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने इन दोनों प्लेयर्स की जगह ब्लेयर टिकनर और जोश क्लार्कसन को टीम में शामिल किया है. टिकनर मीडियम पेसर हैं, जबकि, जोश क्लार्कसन बैटिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं. 

टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर का कहना है कि वह लकी हैं कि उन्हें ब्लेयर टिकनर और जोश क्लार्कसन के एक्सपीरिएंस और स्पेश‍ियलिटी का फायदा मिलेगा. दोनों प्लेयर T20 सीरीज का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं.

ये भी पढें: IND Vs WI: नेट प्रैक्टिस में वैभव सूर्यवंशी ने काटा गदर, दूसरे T20I में मिलेगा मौका? 

Advertisement
रचिन रवींद्र भी उपलब्ध नहीं

मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स का T20 सीरीज से बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका है. भारत के खिलाफ T20I सीरीज में टीम के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र पहले से उपलब्ध नहीं हैं. रचिन कुछ दिन पहले एक प्रोमो की शूटिंग के दौरान इंजर्ड हो गए थे. 23 सितंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि रचिन रवींद्र को रिकवर होने में 6 सप्ताह का वक्त लगेगा. 

भारत के खिलाफ T20 सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे. दोनों देशों के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. T20 सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड की टीम पर जीतने का प्रेशर होगा. क्योंकि, कीवी टीम अपनी धरती पर 2019-2020 से अब तक भारत के खिलाफ T20 सीरीज जीत नहीं पाई है. इस दौरान भारत ने कीवियों को उनके ही घर में दो बार T20I सीरीज में हराया है. 

न्यूजीलैंड की अपडेटेड T20I टीम : भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम इस प्रकार है. मिचेल सेंटनर (कैप्टन), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ और  ब्लेयर टिकनर.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement