चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच 42 सेवानिवृत्त जजों ने खुला पत्र लिखकर चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया का बचाव किया है. पत्र में बिना सबूत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सवाल उठाए गए हैं और कहा गया है कि संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार हमले से लोकतंत्र में जनता का भरोसा कमजोर हो सकता है. पत्र में शिकायतों को सबूतों और तय कानूनी प्रक्रिया के जरिए उठाने की अपील भी की गई है. वहीं, कुछ पूर्व जजों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और मतदान के अधिकार पर इसके असर को लेकर चिंता जताई है.
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच 42 रिटायर्ड जजों का पत्र, एसआईआर को बताया कानूनन सही
42 सेवानिवृत्त जजों ने खुले पत्र में चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया का समर्थन किया है. वहीं, कुछ पूर्व जजों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और मतदान के अधिकार पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई है.
Advertisement
Advertisement
ये भी पढ़ें -CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली बनी छावनी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद, कई ट्रेन कैंसल, देख लें डिटेल
Advertisement

.webp?width=80)











