क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने सात अक्टूबर को रणजी ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान किया. टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को दी गई है. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह कि टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को भी मौका मिला है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि जमानत पर बाहर आए अभिषेक को मौका नहीं मिलेगा.
बलात्कार के आरोपी क्रिकेटर अभिषेक पोरेल खेलेंगे रणजी ट्रॉफी
बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को हाल ही में बलात्कार के एक मामले में 36 दिन बाद जमानत मिली थी. अभिषेक पर उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड ने रेप का आरोप लगाया था.

आपको बता दें कि पोरेल को हाल में बलात्कार के एक मामले में जमानत मिली थी. उन्हें 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. पोरेल कब तक जमानत पर बाहर हैं, यह साफ नहीं है. लेकिन टीम ने उन्हें मौका देकर उन पर भरोसा दिखाया है.
कर्नाटक की एक मेडिकल स्टूडेंट ने 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि वह और अभिषेक लगभग साढ़े तीन साल से ‘रिलेशनशिप’ में थे. दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया था. शिकायतकर्ता के मुताबिक, अभिषेक ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए. प्राइवेट मोमेंट्स बार-बार रिकॉर्ड किए गए.
शिकायत दर्ज होने के बाद से ही अभिषेक पोरेल अपने घर से गायब थे. पुलिस ने 11 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार किया था. 36 दिन बाद उन्हें जमानत दी गई थी.
यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर पहले शतक से ही टी20 के टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल
आकाश दीप के लिए बड़ा मौकावहीं बंगाल की टीम की बात करें तो टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार के अलावा आकाश दीप की वापसी हुई है. आकाश दीप न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में बंगाल की टीम पहले मैच में दिल्ली का सामना करेगी. यह मैच कल्याणी में खेला जाएगा. बंगाल और दिल्ली एलीट ग्रुप सी में गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज के साथ शामिल हैं.
बंगाल टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घरामी, सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल, अंकुर पॉल, सुमंत गुप्ता, अंकित शुक्ला, शुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधू जायसवाल, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, मोहम्मद कैफ, सौम्यदीप मंडल.
वीडियो: Lionel Messi की इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई, Farewell Match में क्या-क्या हुआ?













