The Lallantop

'आदर्श गांव' में टॉयलेट ही नहीं, शौच के लिए गई महिला का शव मिला,

पुलिस के मुताबिक काली की दाईं जांघ पर जख्म था. जांच अधिकारी के मुताबिक उनका जख्म देख कर ऐसा लगता है कि उन पर किसी जंगली सूअर ने हमला किया होगा. हालांकि असल में काली की मौत कैसे हुई, ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा.

Advertisement
post-main-image
जंगली सूअर के हमले में महिला की मौत हो गई है (COURTSEY- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिलनाडु के मदुरै के अरियानेंदल गांव में एक महिला की मौत हुई क्योंकि आदर्श गांव घोषित होने के बावजूद वहां शौचालय और सामुदायिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
  • सरकार द्वारा मॉडल विलेज योजना के अंतर्गत आदर्श गांव घोषित किए जाने के बावजूद, गांव में बुनियादी स्वच्छता सुविधाओं की कमी बनी रही, जिससे महिला को बाहर शौच के दौरान जंगली सूअर का हमला सहना पड़ा।
  • महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिससे इस घटना की सटीक वजह पता लग सकेगी।

आजकल सरकारें मॉडल विलेज यानी आदर्श गांव बना रही हैं. इन गांवों को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत नोटिफाई किया जाता है. लेकिन यहीं आती है एक Irony. हिंदी में कहें तो विडंबना. वो ये कि जिस गांव को मॉडल विलेज बताया गया था, वहां एक शौचालय तक की सुविधा नहीं थी. नतीजा ये हुआ कि एक महिला की मौत हो गई. वो रात के समय बाहर शौच के लिए गई थी. तभी एक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया. एक 'आदर्श गांव' में शौचालय न होने की वजह से महिला की जान चली गई.

Advertisement
आदर्श गांव में टॉयलेट नहीं 

ये घटना तमिलनाडु के मदुरै की है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अरियानेंदल की रहने वाली 56 साल की एम काली मुत्थु यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर काम करती थीं. 6 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे वो शौच के लिए बाहर गईं. क्योंकि उनके घर में शौचालय नहीं था. ना ही गांव में कम्युनिटी टॉयलेट जैसी सुविधा थी. 

बाहर जाने के बाद तकरीबन एक घंटे तक वो वापस नहीं लौटीं तो उनके पति मुरली और बाकी रिश्तेदार उन्हें ढूंढने निकले. परिजन काफी देर तक काली को तलाशते रहे. फिर रात के लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर परिवार को झाड़ियों में उनका शव मिला. काली का शव पूरी तरह से खून में डूबा पड़ा था.   

Advertisement

(यह भी पढ़ें: अमेरिका में सूअरों का मांस नीला क्यों हो रहा?)

पुलिस ने क्या बताया? 

पुलिस के मुताबिक काली की दाईं जांघ पर जख्म था. जांच अधिकारी के मुताबिक उनका जख्म देख कर ऐसा लगता है कि उन पर किसी जंगली सूअर ने हमला किया होगा. हालांकि असल में काली की मौत कैसे हुई, ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा. पुलिस ने काली की मौत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए परमाकुड़ी हॉस्पिटल भेजा गया है. 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगली सूअर अक्सर काली के घर के पीछे की झाड़ियों में घूमते रहते हैं. यहां घनी झाड़ियों के बीच एक बाहरी प्रजाति का पेड़ उगता है जिसे 'प्रोसोपिस जूलिफ्लोरा' कहा जाता है. सूअर अक्सर इसमें घूमा करते हैं.

Advertisement

वीडियो: सार्वजनिक शौचालय में शॉप खुल गई? किरेन रिजिजू ने सांसद फण्ड से बनवायी थी शौचालय

Advertisement