श्रीलंका के खिलाफ अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाले मानव सुथार अब इंग्लैंड में अपना जलवा दिखा रहे हैं. इस युवा स्पिनर ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप के टॉप डिविजन के मैच में सात विकेट हॉल लिया. अपनी इस पारी से उन्होंने वारविकशर को हैम्पशर के खिलाफ पारी और 129 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनका यह प्रदर्शन गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के लिए अच्छा संदेश है.
श्रीलंका के बाद इंग्लैंड में मानव सुथार का कहर, 7 विकेट झटककर एकतरफा कर दिया मैच
मानव सुथार ने अब तक केवल तीन ही टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन उन्होंने काफी प्रभावित किया है. महज तीन मैच में वह 23 विकेट ले चुके हैं.

मानव सुथार ने अब तक केवल तीन ही टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन उन्होंने काफी प्रभावित किया है. महज तीन मैच में वह 23 विकेट ले चुके हैं. कुछ समय बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है. बोर्ड जल्द ही टीम का चयन करेगा. इससे पहले, सुथार ने जो इंग्लैंड में किया, वह उनका दावा और मजबूत करेगा. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की कंडीशंस काफी हद तक एक जैसी हैं. ऐसे में यह अनुभव सुथार के काफी काम आएगा.
यह टेस्ट सीरीज भारत के लिए काफी अहम है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत को यह सीरीज जीतनी होगी. इस सीरीज पर काफी हद तक यह निर्भर करेगा कि भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल पाएगा या नहीं.
यह भी पढ़ें- इंडियन टीम मैनेजमेंट को लग रहा है डर? पूर्व क्रिकेटर ने सेलेक्शन पर उठाए सवाल
सुथार का नियमित प्रदर्शनसुथार ने श्रीलंका रवाना होने से पहले से वारविकशर के लिए दो मैच खेले थे. शुरुआती दो मैचों में 11 विकेट लिए थे. वापसी के बाद उन्होंने उसी लय को बरकरार रखते हुए कुल 38.3 ओवर में 94 रन देकर सात विकेट हासिल किए. पहली पारी में उन्होंने 15 ओवर में 42 रन देकर तीन और दूसरी पारी में 23.3 ओवर में 52 रन देकर चार विकेट झटके.
इस चैंपियनशिप में वह अकेले नहीं खेल रहे हैं. आकिब नबी भी सरे के लिए खेल रहे हैं. लंदन के ‘द ओवल’ में खेले गए एक अन्य मुकाबले में नबी ने सरे की जीत में योगदान दिया. सरे ने यॉर्कशर को एक विकेट से हराया. नबी ने दोनों पारियों में एक-एक विकेट हासिल किया.
अगर मैच की बात करें तो, वारविकशर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 398 रन बनाए, जिसके जवाब में हैम्पशर की टीम पहली पारी में 115 और दूसरी पारी में 154 रन पर सिमट गई. मैच तीन दिन के भीतर समाप्त हो गया.
वीडियो: स्मृति मंधाना का धमाकेदार शतक, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बनी









