The Lallantop

'भारत के नक्शे से नॉर्थ ईस्ट गायब!' ग्लासगो के रेस्टोरेंट में इंडिया का गलत मैप देख भड़कीं लवलीना

CWG 2026 : ग्लासगो में भारतीय बॉक्सर्स ने शानदार प्रदर्शन किया. इसे सेलिब्रेट करने के लिए भारतीय बॉक्सिंग दल एक रेस्टॉरेंट पहुंचा था. लेकिन, वहां भारत का गलत मैप देखकर ओलंपिक मेडलिस्ट Lovlina Borgohain ने इंडियन रेस्टॉरेंट ओनर को सुना दिया.

Advertisement
post-main-image
कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना बोरगोहाई ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय मुक्केबाजी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर अपना प्रदर्शन दिखाया, जिसके बाद टीम ने जश्न मनाने के लिए डिनर आयोजित किया।
  • इस सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित डिनर के दौरान एक इंडियन रेस्टॉरेंट में भारत के नक्शे में नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र गायब होने और जम्मू-कश्मीर सीमा की गलत प्रस्तुति को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ।
  • रेस्टॉरेंट के नक्शे में त्रुटि के कारण भारतीय बॉक्सिंग टीम और BFI अध्यक्ष ने नक्शे को सही करने और उस पर लगे नैपकिन हटाने की मांग की, जिससे इस विवाद का समाधान किया जाना है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इंडियन बॉक्सर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया. 1 अगस्त को भारतीय मुक्केबाजी दल ने 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक अपने नाम किए. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को सेलिब्रेट करने के लिए बॉक्सिंग टीम डिनर के लिए एक इंडियन रेस्टॉरेंट पहुंची. वहां, लवलीना की नज़र नैपकिन और बोर्ड पर छपे भारत के गलत नक्शे पर पड़ी. भारत के मैप से नॉर्थ ईस्ट को ही गायब कर दिया गया था. ये देख असम की ओलंपिक मेडलिस्ट भड़क गईं. उन्होंने रेस्टॉरेंट ओनर से इसे सही करने की सलाह भी दे दी.  

Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स का पेनल्टीमेट दिन पूरी तरह से भारतीय बॉक्सर्स के नाम रहा. टीम ने इस खुशी में सेलिब्रेटरी डिनर का प्लान बनाया. इसके लिए वहां के मशहूर इंडियन रेस्टॉरेंट मिस्टर सिंह्स इंडिया – द होम ऑफ करी को चुना. लेकिन, वहां पहुंचने के बाद इंडियन बॉक्सिंग टीम निराश हो गई. खाने की टेबल पर रखे नेपकिन पर छपे भारत के नक्शे को देखकर लवलीना हैरान रह गईं. उन्होंने इस पूरे प्रकरण को लेकर IANS से बात की. उन्होंने रेस्टॉरेंट ओनर की क्लास भी लगाई. उन्होंने कहा,

प्लीज इसे गलत तरीके से न लें. लेकिन, मुझे इससे काफी दुख हुआ. भारत के नक्शे में हमारा नॉर्थ ईस्ट ही गायब है. बाहर जो नक्शा लगा है, उसमें भी नॉर्थ ईस्ट को काट दिया गया है. नॉर्थ ईस्ट से होने के कारण यह बात हमें बहुत आहत करती है. मेरी गुजारिश है कि अगली बार इसका ध्यान रखि‍येगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया को बड़ा झटका! बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

BFI अध्यक्ष ने भी लगाई क्लास

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी लवलीना की बात का समर्थन किया. उन्होंने रेस्टॉरेंट के नक्शे में एक और बड़ी गलती उजागर की. उन्होंने बताया कि नक्शे में जम्मू और कश्मीर के बॉर्डर को भी पूरी तरह सही नहीं दिखाया गया था. अजय सिंह ने रेस्टॉरेंट मैनेजमेंट से इस गलत नक्शे नैपकिन्स और बोर्ड्स को हटाकर इसे सही करने की भी सलाह दी. भारतीय टीम रेस्टॉरेंट में जश्न मनाने पहुंची थी. लेकिन, वहां गलत मैप देखकर वो काफी निराश हुए.  

इससे पहले, 1 अगस्त को भारतीय बॉक्सिंग टीम ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते. इनमें से 5 गोल्ड मेडल भारत की महिला बॉक्सर्स के नाम रहा. प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी और प्रिया घंघास ने अपने-अपने वेट केटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं, मेंस कैटेगरी में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक जीते. ओलंपिक चैंपियन लवलीना 70 केजी वेट कैटेगरी के फाइनल में हार गईं. ऑस्ट्रेलियन बॉक्सर ने उनके ख‍िलाफ 4-1 के स्पलिट डिसीजन से जीत दर्ज की. उनके अलावा, जादूमण‍ि सिंह और नरेंदर बेरवाल ने भी सिल्वर मेडल जीता.

Advertisement

वीडियो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का जलवा, 4 और पदक आए; विशाल टीके पर नजर

Advertisement