The Lallantop

लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर, 1Kg वजन से चूक गए गोल्ड

भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह (Lovepreet Singh) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को वेटलिफ्टिंग में एक और मेडल दिलाया. उन्होंने 110+ किलोग्राम मेंस कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता. लवप्रीत महज एक किलो के अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए.

Advertisement
post-main-image
लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडियन वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 110+ किलोग्राम मेंस कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता, जहां वह एक किलो के अंतर से गोल्ड मेडल से चूक गए।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण, न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी ने अंतिम प्रयास में 389 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
  • भारत के वेटलिफ्टिंग दल ने कुल 8 मेडल जीते जिनमें से 6 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं, जो अगले प्रतियोगिताओं के लिए टीम की तैयारी को प्रभावित करेगा।

इंडियन वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह (Lovepreet Singh) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को वेटलिफ्टिंग में एक और मेडल दिलाया. उन्होंने 110+ किलोग्राम मेंस कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता. इस कैटेगरी में उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन अंतिम पलों में लवप्रीत बैलेंस नहीं बना पाए. वह एक किलो वजन के अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए. इस दौरान वह अपने मेडल का रंग बदलने में सफल रहे. लवप्रीत ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉन्ज मेडल जीता था.

Advertisement
लवप्रीत की शानदार शुरुआत

लवप्रीत सिंह मुकाबले की शुरुआत से ही शानदार लय में दिखे. स्नैच में उन्होंने पहले अटैम्प्ट में 168 किलोग्राम वजन उठाया. लवप्रीत ने दूसरे प्रयास में 173, और तीसरे अटैम्प्ट में 176 किलोग्राम वजन उठाया. वेटलिफ्टिंग में वेस्ट परफॉर्मेंस को काउंट किया जाता है.

क्लीन एंड जर्क में लवप्रीत ने पहले दो प्रयासों में 205 किलोग्राम, और  212 किलो का भार उठाया. इस तरह उन्होंने 388 किलोग्राम वजन उठाकर भारत के लिए मेडल पक्का कर दिया.

Advertisement
सिर्फ एक किलो वजन से चूक गए गोल्ड मेडल

स्नैच और क्लीन एंड जर्क में लवप्रीत पहले चार प्रयासों में बढ़त बनाए हुए थे. तब ऐसा लगा कि भारत का गोल्ड मेडल पक्का है. वह अपने पांचवें प्रयास तक टॉप पर रहे, और मुकाबला पूरी तरह कंट्रोल में दिखाई दे रहा था.

लेकिन, इस बीच न्यूजीलैंड के अनुभवी वेटलिफ्टर डेविड एंड्रयू लिटी ने ऐन वक्त पर शानदार वापसी की. इससे पहले लिटी, लवप्रीत से 15 किलोग्राम के बड़े अंतर से पीछे चल रहे थे. न्यूजीलैंड के वेटलिफ्टर ने अपने दूसरे और अंतिम प्रयास में ऐसा कुछ कर दिखाया, जिसकी उम्मीद नहीं थी. स्नैच में 166 किलोग्राम का वजन उठाने वाले लिटी ने, क्लीन एंड जर्क में 223 किलोग्राम का वजन उठा लिया. इस तरह लिटी ने 389 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता.

110 प्लस किलोग्राम कैटेगरी का ब्रॉन्ज मेडल इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ्स के नाम रहा. उन्होंने 356 किलोग्राम वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारतीय फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा मैच! कोलकाता में भिड़ेगी 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील

वेटलिफ्टिंग में भारत ने 8 मेडल जीते

भारतीय वेटलिफ्टर्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. भारत की तरफ से 11 प्लेयर्स ने वेटलिफ्टिंग में 8 मेडल जीते. इन 8 मेडल्स में एक गोल्ड, 6 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है.

भारत की तरफ से 48 किलोग्राम विमेंस कैटेगरी में मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता. कॉमनवेल्थ गेम्स में यह उनका लगातार तीसरा गोल्ड मेडल था. उनके अलावा, ऋषिकांता सिंह, राजा मुथुपंडी, अजय बाबू, ज्ञानेश्वरी यादव, हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह अलग-अलग कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे. जबकि, बिंदिया रानी ने विमेंस की 58 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement