The Lallantop

मेसी को मिला स्पेन का स्पेशल अवॉर्ड, सम्मान पाने वाले पहले फुटबॉलर बने

Lionel Messi का फुटबॉल करियर कमाल का रहा है. उन्होंने अर्जेंटीना के लिए 2022 का FIFA वर्ल्ड कप जीता. इसके अलावा 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका का खिताब भी अपने नाम किया. बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी जीता था.

Advertisement
post-main-image
ये अवॉर्ड इससे पहले राफेल नडाल, माइकल शूमाकर, सेरेना विलियम्स और एलियुड किपचोगे जैसे दिग्गज एथलीट्स को मिल चुका है. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लियोनेल मेसी को 2026 के प्रिंसेस ऑफ एस्ट्रियास अवॉर्ड फॉर स्पोर्ट्स से सम्मानित किया गया, वे फुटबॉल के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कार मिला है।
  • प्रिंसेस ऑफ एस्ट्रियास अवॉर्ड कला, साहित्य, विज्ञान और खेल के क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है, जिसे मेसी के खेल और सामाजिक योगदान के कारण चुना गया।
  • मेसी को यह सम्मान मिलने से उनकी खेल और सामाजिक गतिविधियों को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है, जिससे उनके करियर और परोपकारी कार्यों पर ध्यान बढ़ेगा।

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को 2026 के प्रिंसेस ऑफ एस्ट्रियास अवॉर्ड फॉर स्पोर्ट्स से सम्मानित किया गया है. FIFA वर्ल्ड कप से पहले उन्हें ये अवॉर्ड दिया गया है. मेसी पहले ऐसे फुटबॉलर हैं जिन्हें ये प्रतिष्ठित सम्मान मिला है.

Advertisement

प्रिंसेस ऑफ एस्ट्रियास अवॉर्ड स्पेन का एक बहुत बड़ा अवॉर्ड है. ये कला, साहित्य, साइंस, और स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को दिया जाता है. जिस जूरी ने मेसी का नाम चुना, उसमें फाउंडेशन की अध्यक्ष टेरेसा पेरालेस भी शामिल थीं. जूरी ने अपने बयान में बताया,

“लीओ मेसी, फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने मैदान पर अपने शानदार व्यवहार, अच्छे प्रदर्शन, विनम्रता और टीम के लिए पूरी लगन से खेल कर सब के दिल में सम्मान और प्यार कमाया है.”

Advertisement

मेसी ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा,

“सच कहूं तो मुझे ये सम्मान मिलना बहुत गर्व की बात है. ये सिर्फ मैदान पर मेरे खेल के लिए नहीं, बल्कि मैदान के बाहर मेरे काम के लिए भी मिला है. मैं बहुत खुश और आभारी हूं. थैंक यू और जल्द ही मिलते हैं.”

मेसी का फुटबॉल करियर कमाल का रहा है. उन्होंने अर्जेंटीना के लिए 2022 का FIFA वर्ल्ड कप जीता. इसके अलावा 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका का खिताब भी अपने नाम किया. बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी जीता था.

Advertisement

क्लब फुटबॉल में मेसी ने बार्सिलोना के साथ कमाल किया. उन्होंने 10 ला-लीगा टाइटल और 4 चैंपियंस लीग ट्रॉफी उठाईं. इंटर मयामी के लिए खेलते हुए उन्होंने 2025 का MLS कप, 2024 का स्पोर्ट्स शील्ड और 2023 का लीग्स कप भी जीता. मेसी 8 बार बैलन डी'ऑर भी जीत चुके हैं.

मेसी दो बार MLS में MVP चुने गए और ला लीगा में 9 बार MVP रहे. ये आंकड़े बताते हैं कि मेसी फुटबॉल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं.

ये अवॉर्ड इससे पहले राफेल नडाल, माइकल शूमाकर, सेरेना विलियम्स और एलियुड किपचोगे जैसे दिग्गज एथलीट्स को मिल चुका है. लेकिन फुटबॉल में मेसी पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें ये सम्मान व्यक्तिगत रूप से मिला. मेसी सिर्फ एक बेहतरीन फुटबॉलर ही नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं. मैदान के बाहर वो बच्चों की मदद करते हैं, गरीबों के लिए काम करते हैं और लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं. यही वजह है कि जूरी ने उन्हें सिर्फ खेल उपलब्धियों के लिए नहीं बल्कि पूरे योगदान के लिए चुना.

वीडियो: लियोनेल मेसी के देश अर्जेंटीना की कहानी, जहां नोट छापने की वजह से महंगाई छप्पड़ फाड़कर निकल गई

Advertisement