The Lallantop

कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की संपत्ति? 'बे-कार' लेकिन फिर भी करोड़ों के मालिक

Pralhad Joshi Net Worth: 2024 चुनावी हलफनामे के मुताबिक, कई पोर्टफोलियों वाले मंत्री होने के बावजूद प्रह्लाद जोशी के परिवार में एक भी कार या बाइक नहीं है. उनके परिवार के पास कितनी जमीन, सोना और चांदी है? यहां जानें.

Advertisement
post-main-image
भारत के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी. (PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को NEET पेपर लीक विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET पेपर लीक विवाद के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद खाली हुआ, जिसके चलते प्रह्लाद जोशी को नई जिम्मेदारी दी गई।
  • प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति से शिक्षा मंत्रालय में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है, और इससे संबंधित नीतिगत फैसलों तथा प्रबंधन पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी दी है. वह पहले से उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हैं. NEET पेपर लीक विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है. प्रह्लाद जोशी 2004 में कर्नाटक की धारवाड़ नॉर्थ सीट से चुनाव जीते. परिसीमन के बाद धारवाड़ सीट वजूद में आई. प्रह्लाद ने 2009, 2014, 2019 और 2024 में यहां से जीत हासिल की. 2024 चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पांच बार से लगातार सांसद प्रह्लाद जोशी की फैमिली में कोई कार या बाइक नहीं है.

Advertisement

प्रह्लाद जोशी के परिवार में उनकी पत्नी ज्योति जोशी हैं. तीन बेटियां हैं, जिनमें अनन्या जोशी की अभी शादी नहीं हुई है. नए शिक्षा मंत्री के परिवार में कोई गाड़ी भले ना हो, लेकिन प्रॉपर्टी और जेवरात जरूर हैं. उनके 2024 लोकसभा चुनाव के एफिडेविट पर नजर डालें तो प्रह्लाद जोशी की कई शहरों में जमीन-जायदाद है. इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग सेक्टर में निवेश भी किया हुआ है.

प्रह्लाद जोशी के पास कितना सोना-चांदी? 

प्रह्लाद जोशी - 184 ग्राम सोना और 5 किलोग्राम चांदी

Advertisement

ज्योति जोशी - 500 ग्राम सोना और 2 किलोग्राम चांदी

अनन्या जोशी - 250 ग्राम सोना

शिक्षा मंत्री के पास है कितनी जमीन?

प्रह्लाद जोशी के नाम हुबली और बेंगलुरु में जमीन है. इनमें नॉन-एग्रीकल्चर, कमर्शियल और रेजिडेंशियल लैंड शामिल हैं. पत्नी ज्योति जोशी के पास धारवाड़ में एग्रीकल्चर लैंड है. बेटी अनन्या के नाम पर कोई जमीन नहीं है.

Advertisement
प्रह्लाद जोशी की कुल कितनी संपत्ति

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, प्रह्लाद जोशी समाज सेवा और बिजनेस करते हैं. उनकी पत्नी ज्योति जोशी की प्राइवेट सर्विस और बिजनेस सेक्टर से पैसे कमाती हैं. प्रह्लाद जोशी के पूरे परिवार की कुल संपत्ति 21.09 करोड़ रुपये और कुल देनदारियां 8.01 करोड़ रुपये है.

अब एक-एक कर जानते हैं कि परिवार के किस सदस्य की कितनी संपत्ति है.

प्रह्लाद जोशी - 2.72 करोड़ रुपये

ज्योति जोशी - 5.93 करोड़ रुपये

अनन्या जोशी - 32.03 लाख रुपये

यह भी पढ़ें: प्रह्लाद जोशी कौन हैं? शिक्षा मंत्री बनाने के लिए जिन्हें कर्नाटक से 'तुरंत' बुलाया गया

इनमें कैश, बैंक डिपॉजिट, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्युच्युअल फंड, कंपनी शेयर, इंश्योरेंस पॉलिसी, प्रॉविडेंट फंड बैलेंस, ज्वेलरी और अन्य निवेश शामिल हैं. प्रह्लाद जोशी के परिवार की कुल चल संपत्ति 8.97 करोड़ रुपये और कुल अचल संपत्ति 12.11 करोड़ रुपये है.

वीडियो: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने अब क्या मांग रख दी?

Advertisement