The Lallantop

तीन बहनें बनाती थीं रील, तीनों एक ही कैमरामैन की बन गईं दुल्हन, यूपी में हुआ अजब विवाह

सोशल मीडिया पर तीन लड़कियों के एक ही लड़के से शादी करने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिखने वाली लड़कियां बहनें बताई जा रही हैं. एक और वीडियो में लड़कियों ने इस अजब विवाह की वजह भी बताई.

Advertisement
post-main-image
तीन बहनों ने एक ही लड़के से की शादी. (फोटो- सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में विकास नामक युवक ने सरोज, सावित्री और संतोष नामक तीन बहनों के साथ शादी की रस्में पूरी कीं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • तीनों बहनों और विकास के बीच सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण उन्होंने एक साथ रहने और तीनों का एक ही पुरुष से विवाह करने का निर्णय लिया है, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।
  • वायरल वीडियो के बाद हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत बहुविवाह अवैध होने की वजह से कानूनी जांच और सामाजिक प्रतिक्रिया की संभावना बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश के एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शादी का वीडियो वायरल होना खबर नहीं है. बल्कि, इस शादी में दूल्हा और दुल्हन की कहानी काफी अलग है. दरअसल, वायरल वीडियो में एक युवक तीन लड़कियों के साथ शादी करते हुए नजर आ रहा है. तीनों लड़कियां बहन बताई जा रही हैं. वीडियो वायरल हुआ, तो लोग हिंदू विवाह अधिनियम की याद दिलाने लगे.

Advertisement

वायरल वीडियो अमरोहा जिले का बताया जा रहा है. तीनों लड़कियों की पहचान सरोज, सावित्री और संतोष तौर पर हुई है. लड़के का नाम विकास बताया जा रहा है. वीडियो में लड़का और तीनों लड़कियां शादी की रस्में करते हुए नजर आ रहे हैं. तीनों बहनें शादी के सात फेरे लेने वाले अग्नि के सामने भी बैठी नजर आईं. दूल्हा विकास बारी-बारी से तीनों को सिंदूर लगाते वीडियो में नजर आ रहे हैं. इसके बाद दूल्हे ने एक-एक करके अपनी तीनों दुल्हन के साथ फोटो भी खिंचवाई.

Advertisement

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों लड़कियों में से दो सगी बहनें हैं, जबकि, एक चचेरी बहन है. कथित तौर पर दूल्हा विकास इन लड़कियों के सोशल मीडिया कंटेंट के लिए कैमरापर्सन का काम करता था. साथ ही वो पिछले 6 महीनों से वीडियो में उनके ऑन-स्क्रीन पति के तौर पर नजर आता था.

लड़कियों को अलग नहीं रहना था

शादी का वीडियो वायरल होने पर यूजर्स को लगा कि यह शादी उनके कंटेंट का एक हिस्सा है, लेकिन बाद में चारों एक साथ आए और वीडियो बना के बताया कि उन्होंने सच में शादी कर ली है. लड़कियों ने बताया कि वो तीनों बचपन से साथ पली-बढ़ी थी. शादी के बाद भी अलग नहीं होना चाहती थी. इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया.

लड़कियों ने बताया कि परिवार उनकी शादी के लिए तैयारी कर रहा था, जिससे वो परेशान हो गई थीं. उन्होंने यह भी कहा कि वो बालिग हैं और वो यह फैसला उन्होंने आपसी सहमति लिया है. लड़कियों ने एक ही शख्स से शादी करने का कारण भी बताया. उन्होंने एक वीडियो में कहा,

Advertisement

‘हम तीनों बचपन से साथ रहे हैं और अलग होकर रहने का सोच भी नहीं सकते थे. जब हमें पता चला कि हमारी शादियां अलग-अलग लड़कों से कर दी जाएगी, तो हमने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया था. बाद में हम तीनों ने यह तय किया कि हम ऐसा कदम नहीं उठाएंगे और एक ही आदमी से शादी करके साथ रहेंगे. हम सभी बालिग हैं और हमने यह फैसला अपनी मर्जी से लिया है.’

एक ने B.Tech किया

रिपोर्ट के मुताबिक, सरोज ने B.Tech किया है, जबकि, सावित्री और संतोष ने 12वीं तक पढ़ाई की है. विकास ने भी बताया कि उसने ऐसा क्यों किया. उसने कहा कि वो ये बात जानता था कि इन तीनों बहनों में बहुत ज्यादा प्रेम है. इसलिए उन्हें अलग ना होना पड़े इसलिए तीनों से ही शादी कर ली. बताया जा रहा है कि ये शादी हसनपुर के मां चामुंडा मंदिर में हुई है.

यह भी पढ़ें: पेपर लीकः वो मुद्दा जिससे धर्मेंद्र प्रधान की पॉलिटिक्स चमकी, उसी से कुर्सी भी चली गई

हालांकि, मंदिर प्रशासन का कहना है कि इस वायरल शादी के बारे में उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं है. मंदिर अधिकारियों ने बताया कि वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के समय मंदिर में मरम्मत और सजावट का काम हो रहा था. इस दौरान कोई पुजारी या कर्मचारी भी मौजूद नहीं था. इसलिए मंदिर में ऐसी किसी भी रस्म के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. 

वीडियो वायरल होने पर लोग हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की याद दिलाने लगे. दरअसल, इस अधिनियम के तहत बहु-विवाह की अनुमति नहीं है.

वीडियो: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने अब क्या मांग रख दी?

Advertisement