लियोनल मेसी का समय को पीछे धकलने का सिलसिला जारी है. वो जब अपने पूरे शबाब पर होते हैं, विरोधी के पास कोई मौका ही नहीं होता है. मेजर लीग सॉकर (MLS) में एक बार फिर मेसी ने जादूई परफॉर्मेंस दिया. अर्जेंटीना के कप्तान का मैजिक ऐसा चला कि सामने वाली टीम चारों खाने चित हो गई. 40वें मिनट में शुरू हुआ कोहराम अंतिम मिनट तक जारी रहा.
मेसी ने इंटर मियामी के लिए ठोके 4 गोल! 40वें मिनट से शुरू हुआ कोहराम अंत तक चला
Inter Miami vs CF Montreal : अर्जेंटीना के कप्तान Lionel Messi ने मेजर लीग साॅकर में Inter Miami के लिए 4 गोल दागे और 1 असिस्ट भी किया. CF Montreal के खिलाफ मुकाबले को इंटर मियामी ने 7-1 से जीत लिया. इस दौरान मेसी ने दो गोल फ्री किक से दागे.

इंटर मियामी की 7-1 की धमाकेदार जीत में मेसी ने अकेले 4 गोल दागे. उन्होंने 1 गोल में असिस्ट भी दिया. मेसी ने 4 में से 2 गोल तो फ्री किक में दागे. फीफा वर्ल्ड कप 2026 से ही मेसी का ये अवतार नज़र आ रहा है. सीएफ मॉन्ट्रियल के खिलाफ भी वो टॉप फॉर्म में नज़र आए. मेसी के अलावा, केसीमिरो, लुइस सुआरेज और हाल ही में टीम के साथ जुड़े अलेक्जेंडर शॉ ने भी एक-एक गोल दागा.
मेसी गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगेइंटर मियामी सभी कॉम्पिटिशंस में पिछले 5 मुकाबलों से जीत नहीं पा रही थी. लेकिन, मेसी के जादूई परफाॅर्मेंस के कारण टीम ने ये सिलसिला खत्म कर दिया. मेसी ने अपने करियर में पहली बार MLS मैच में चार गोल किए. इसके साथ ही इस सीजन में उनके कुल 18 गोल हो गए. लीग में वो अब 'गोल्डन बूट' की रेस में सबसे आगे हो गए हैं. मेसी ने मैच के दौरान पहला गोल 40वें मिनट में फ्री किक से दागा.
इसके बाद तो जैसे शेर के मुंह खून लग गया हो. उन्होंने 52वें मिनट में दूसरा और 83वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी कर ली. मेसी की भूख हैट्रिक से भी शांत नहीं हुई. उन्होंने स्टॉपेज टाइम में भी फ्री-किक से एक शानदार गोल दागकर 4 गोल पूरे कर लिए. ये 9वां मौका था, जब मेसी ने एक ही मैच में कम से कम चार गोल दागे.
ये भी पढ़ें : अनाया बांगर का ड्रीम क्या है? खुद बता दिया
4 गोल की बदौलत अब मेसी MLS गोल्डन बूट स्टैंडिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर डलास के पेटार मूसा हैं. मूसा के नाम इस सीजन अब तक 16 गोल हैं. वो अब 30 अगस्त को सेंट लुइस सिटी SC के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे. वहीं, इंटर मियामी ने इस जीत के साथ 3 अहम पॉइंट्स हासिल कर लिए. अब उनके लीग में कुल 42 पॉइंट्स (12-4-6) हो गए हैं. वहीं, लीग में मॉन्ट्रियल का लगातार चार मैचों में बिना हारे खेलने का सिलसिला भी टूट गया.
मैच में क्या हुआ?वहीं, मैच की बात करें तो, इंटर मियामी का खाता कैसिमिरो ने 20वें मिनट में खोला. टेलास्को सेगोविया के कॉर्नर किक पर उन्होंने हेडर से गोल दागा. हालांकि, ये लीड सिर्फ 17 मिनट ही रही. मॉन्ट्रियल के नोआ स्ट्रेट ने बॉक्स के पास फैबियन हर्बर्स को शानदार पास दिया. हर्बर्स तैयार थे. उन्होंने मौके को भुनाते हुए मियामी के गोलकीपर डेन सेंट क्लेयर को छकाया और बराबरी हासिल कर ली. 3 मिनट बाद ही इंटर मियामी को फ्री किक मिल गई. मेसी ने ये फ्री किक ली. उन्होंने मॉन्ट्रियल के गोलकीपर थॉमस गिलियर को नियर पोस्ट पर छका दिया. उनका कर्लिंग शॉट सीधा नेट में समा गया.
हालांकि, ये तो सिर्फ शुरुआत थी. 52वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल दाग दिया. ये मैच में उनका बेस्ट गोल था. मेसी ने तीन डिफेंडरों के बीच से ड्रिबल करते हुए गोल को नेट्स में पहुंचा दिया. मियामी के लिए चौथा गोल लुइस सुआरेज ने दागा. 80वें मिनट में उन्होंने काउंटर अटैक पर ये गोल किया. मॉन्ट्रियल इससे पहले की इस झटके से उबरती 3 मिनट के भीतर ही मेसी ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली.
मॉन्ट्रियल के प्लेयर्स के कंधे झुक गए. लेकिन, मियामी के स्ट्राइकर्स मानने को तैयार नहीं थे. 89वें मिनट में शॉ ने अपने तीसरे ही MLS मैच में गोल दाग दिया. मैच स्टॉपेज टाइम में पहुंचा तो मॉन्ट्रियल ने फिर एक बड़ी गलती कर दी. गोल के पास मेसी को एक और फ्री किक मिल गई. उन्होंने स्टॉपेज टाइम के छठे मिनट में इसे गोल में तब्दील कर मैच को और यादगार बना दिया.
वीडियो: Messi को पछाड़ कर Spain के Rodri ने कैसे जीत लिया गोल्डन बॉल अवार्ड?












