The Lallantop

15 साल के वैभव दूसरे ही मैच में बने कप्तान! दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में इंजर्ड हुए ईशान

दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में ईस्ट जोन की कप्तानी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) कर रहे हैं. उन्हें ईशान किशन (Ishan Kishan) की जगह टीम का कैप्टन बनाया गया.

Advertisement
post-main-image
वैभव ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कप्तानी संभाली. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन के घायल होने के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन टीम का कप्तान बनाया गया, और वे सेमीफाइनल मैच में कप्तानी कर रहे हैं।
  • ईशान किशन के विकेटकीपिंग के दौरान दाहिने हाथ की कलाई में चोट लगने के कारण वे मैदान से बाहर हुए, जिससे वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी संभालनी पड़ी।
  • वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में बेहतर प्रदर्शन किया, और मैच में उनका प्रभाव देखा जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं. उन्हें ईशान किशन (Ishan Kishan) की जगह टीम का कैप्टन बनाया गया है. 30 अगस्त को दलीप ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल मैच शुरू हुए. पहला सेमीफाइनल ईस्ट जोन और सेट्रल जोन के बीच बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली.

Advertisement
सूर्यवंशी क्यों कर रहे कप्तानी?

दरअसल, ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन हैं. वह विकेटकीपिंग भी करते हैं. सेमीफाइनल के पहले दिन जब वह ग्राउंड पर उतरे, तो 19वें ओवर में इंजर्ड हो गए. विकेटकीपिंग के दौरान उनके दाहिने हाथ की कलाई पर गेंद लग गई. फीजियो ने ग्राउंड पर उनका इलाज किया. फिर ईशान किशन ग्राउंड के बाहर चले गए. इसके बाद, वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी संभाली. जबकि, ईशान की जगह कुमार कुशाग्र विकेटकीपर के रोल में दिखे.  

यह पहला मौका है, जब वैभव किसी सीनियर मेंस टीम की कप्तानी संभाली है. वैभव दलीप ट्रॉफी में सिर्फ दूसरा मैच खेल रहे हैं. उन्होंने 23 अगस्त को नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेब्यू किया था. वैभव अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. यह उनका 10वां फर्स्ट क्लास मैच है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: अनाया बांगर का ड्रीम क्या है? खुद बता दिया

ईस्ट जोन ने फील्डिंग चुनी

सेंट्रल जोन के खिलाफ इस सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. सेंट्रल जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहला विकेट 28 रनों पर गिर गया. सेंट्रल जोन के ओपनर अमन मोखाडे 8 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अभिजीत सरकार ने आउट किया. इसके बाद कुणाल चंदेला भी आउट हो गए. वह सिर्फ 6 रन बना पाए. उन्हें मुकेश कुमार ने पवेलियन की राह दिखाई. सेंट्रल जोन के 2 विकेट 36 रनों पर गिर गए थे. सेंट्रल जोन की टीम प्रेशर में थी.

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद, आर्यन जुयाल ने संभलकर खेलना शुरू किया. उन्होंने रजत पाटीदार के साथ पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन, पाटीदार ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिके. वह 12 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा. रजत के आउट होने के बाद, आर्यन भी ज्यादा नहीं खेल पाए. वह 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कुल मिलाकर सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की टीम हावी है. खबर लिखे जाने तक सेंट्रल जोन ने 64 ओवर के बाद 6 विकेट पर 203 रन बनाए थे. रिंकू सिंह 52 और सारांश जैन 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

Advertisement

वीडियो: श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी को क्यों जमकर सुना दिया?

Advertisement