The Lallantop

कोलंबो की उमस में की 3 दिन फील्डिंग, 48 घंटे के भीतर फिटनेस टेस्ट देने पहुंच गए!

Team India Fitness Test : टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर्स बेंगलुरु पहुंच गए हैं. अगले साल IPL तक शेड्यूल व्यस्त होने के कारण वो अभी से ही नए फिटनेस टेस्ट को क्लीयर करना चाहते हैं. इनमें हाल ही में खत्म हुए श्रीलंका सीरीज वाले भी कुछ क्रिकेटर्स शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर्स फिटनेस टेस्ट देने बेंगलुरु पहुंचे. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के कई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर्स, जैसे रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल, प्री सीजन फिटनेस टेस्ट देने के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं।
  • टीम इंडिया के आगामी 8 महीने के बेहद व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर के कारण खिलाड़ियों को लगातार फिटनेस बनाए रखना आवश्यक है, इसलिए मल्टीपल फिटनेस टेस्ट लागू किए गए हैं।
  • फिटनेस टेस्ट देने वालों में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार अभी शामिल नहीं हैं क्योंकि वे चोट से उबर रहे हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट सितंबर से विभिन्न मुकाबलों के साथ शुरू होगा।

श्रीलंका के काेलंबो टेस्ट में टीम इंडिया को खूब पसीना बहाना पड़ा. मैच जीत भी नहीं सके और लगातार 3 दिन फील्डिंग करनी पड़ी सो अलग. कमाल की बात ये है कि लगातार 3 दिन फील्डिंग के बाद 48 घंटे भी नहीं बीते. कुछ प्लेयर्स बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गए. वो भी प्री सीजन फिटनेस टेस्ट देने के लिए.  

Advertisement

दरअसल, टीम इंडिया का अगले 8 महीने का कैलेंडर बहुत व्यस्त है. माने 2027 IPL तक उन्हें कोई आराम नहीं मिलने वाला. यही कारण है कि कई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर्स फिटनेस टेस्ट देने CoE पहुंच गए हैं. इनमें ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और ओपनर यशस्वी जायसवाल शामिल हैं. ये तीनों कोलंबो टेस्ट में उपलब्ध थे. जडेजा ने तो मुकाबले की दोनों इनिंग्स मिलाकर 58.3 ओवर बॉलिंग भी की थी. इन तीनों के अलावा, T20I कप्तान श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, संजू सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी टेस्ट देने पहुंचे हैं.

कौन-कौन से टेस्ट शामिल?

दरअसल, प्लेयर्स को कई तरह के टेस्ट से गुजरना होता है. इनमें ब्रोंको टेस्ट, 2 किमी की दौड़ और यो-यो टेस्ट शामिल हैं. इस प्रोग्राम में क्रिकेट से जुड़ी एक्सरसाइज भी शामिल हैं, जैसे विकेटों के बीच दौड़ना. हाल ही में टीम इंडिया की फिटनेस पर उठे सवालों के बाद मल्टीपल टेस्ट शामिल किए गए हैं. पहले सिर्फ यो-यो टेस्ट इसका हिस्सा थे. वहीं, ब्रोंको टेस्ट में कोई टाइम लिमिट नहीं थी. अब इसके लिए 6 मिनट का मानक तय कर दिया गया है. वहीं, दो किमी की दौड़ टीम इंडिया के प्लेयर्स को 8 मिनट 30 सेकेंड में पूरा करना होता है. पेसर्स को 15 सेकेंड और कम मिलते हैं. वहीं, मिनिमम यो-यो लेवल 17.1 तय किया गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : ईशान किशन ने जिसे 'रिस्क' समझा, 15 साल के वैभव ने उसी 3 ओवर में पलट दिया मैच!

बुमराह, हार्दिक और नीतीश अभी तक फिट नहीं 

फिटनेस टेस्ट देने वालों में अभी जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल नहीं हैं. तीनों इंजरी के बाद अभी भी रिहैब से गुजर रहे हैं. पूरी तरह फि‍ट होने के बाद ही तीनों टेस्ट देंगे. वहीं, श्रीलंका टेस्ट में बढ़े वर्कलोड को मैनेज करने के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को इन ड्रिल से छुट्टी दी गई है. वहीं, चोटिल प्रिंस यादव हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर चुके हैं. वो सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं.

टीम इंडिया के डोमेस्टिक सीजन की शुरुआत सितंबर में होगी. सबसे पहले टीम को नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खि‍लाफ तीन मैचों की T20I सीरीज. हालांकि, इसे अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड होस्ट कर रहा है. यानी ये टीम इंडिया के लिए अवे सीरीज होगी. इसके बाद, टीम इंडिया की T20I टीम एशियन गेम्स के लिए जापान जाएगी.  उसी समय वाइट-बॉल टीम घर पर वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ खेलेगी. घरेलू शेड्यूल में पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A की सीरीज भी शामिल है. ये सितंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक खेली जाएगी.

Advertisement

वीडियो: कभी उधार के पैसों से खरीदा बैट, अब टीम इंडिया के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

Advertisement