भारत की ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर (Anaya Bangar) इन दिनों चर्चा में हैं. उनकी सुर्खियों में होने की वजह उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की तरफ से फीमेल कम्युनिटी क्रिकेट में खेलने की परमिशन मिलना है. कुछ दिन पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में विमेंस क्रिकेट खेलने की क्लियरेंस दी. अब CA के इस फैसले पर साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर मारिजाने कैप ( Marizanne Kapp) ने कड़ी आपत्ति जताई है. कैप का कहना है कि ट्रांसजेंडर प्लेयर्स को महिला क्रिकेट में खेलने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए.
'रिडिकुलस'... अनाया बांगर को महिला क्रिकेट में एंट्री से भड़कीं साउथ अफ्रीकन प्लेयर
ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर (Anaya Bangar) को कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में फीमेल कम्युनिटी क्रिकेट में खेलने की परमिशन मिली थी. यह परमिशन उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी. CA के इस फैसले का साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर मारिजाने ( Marizanne Kapp) कैप ने कड़ा विरोध किया है.

अनाया पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी. अब अनाया ऑस्ट्रेलिया में महिला कम्युनिटी और प्रीमियर क्रिकेट खेल सकती हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस डिसीजन पर मारिजाने कैप ने सवाल उठाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,
यह मूर्खतापूर्ण डिसीजन है. इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

मारिजाने का रिएक्शन अनाया के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर सार्वजनिक रूप से बात करने बाद आया है. कुछ दिन पहले अनाया बांगर ने कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में अपनी वापसी के प्लान पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का लेटर भी शेयर किया. अनाया का टारगेट मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट खेलना हो सकता है. मारिजाने कैप पहली हाई प्रोफाइल महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है.
कैप साउथ अफ्रीका की सबसे सफल विमेंस क्रिकेटर्स में से हैं. वह एक दशक से ज्यादा समय से दक्षिण अफ्रीका को सभी फॉर्मेंट में रिप्रजेंट कर रही हैं. वह साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 292 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. इसके अलावा वह दुनियाभर की विमेंस क्रिकेट लीग में भी खेलती हैं.
जहां तक अनाया की बात है तो उनका जन्म पुरुष (Male) के रूप में हुआ था. सर्जरी के बाद वह अब ट्रांसवुमन हैं. वह मुंबई के यूथ क्रिकेट सिस्टम में खेल चुकी हैं. तब वह टॉप ऑर्डर बैटर और ऑलराउंडर के तौर पर खेलती थीं. वह सरफराज खान और मुशीर खान के साथ एज ग्रुप टीमों के लिए भी खेलीं. लेकिन, इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई और उनके करियर पर ब्रेक लग गया. अब अनाया बांगर फिर से ट्रांसजेंडर महिला के रूप में क्रिकेट में वापसी करने की कोशिश कर रही हैं.
अनाया ने 2023 में पब्लिकली बताया था कि उन्होंने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी शुरू कर दी है. इसके बाद उन्होंने 2026 में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें महिला कम्युनिटी और प्रीमियर क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे दी है. वह ऑस्ट्रेलिया के सभी स्टेट एंड टेरिटरीज में खेल सकती हैं. इस फैसले से उनके लिए एलीट महिला क्रिकेट में खेलने का रास्ता खुल सकता है.
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा का कमाल, सिर्फ 2 मुकाबले खेलकर डायमंड लीग फाइनल में क्वालिफाई कर लिया
हालांकि, अनाया ने साफ किया कि उन्हें किसी टीम में जगह मिलने की गारंटी नहीं है. उनका फोकस कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में कमबैक करने पर है. वह ग्राउंड पर अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना चाहती हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का फैसला उन्हें आगे बढ़ने का मौका देता है. मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट में खेलने के लिए उन्हें सभी जरूरी नियमों को पूरा करना होगा.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पॉलिसीक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के लिए खास पॉलिसी है. इसका नाम है, ‘Transgender and Gender Diverse Players in Elite Cricket Policy’. इस पॉलिसी के मुताबिक, कम से कम 12 महीने तक खिलाड़ी का सीरम टेस्टोस्टेरोन स्तर 10 nmol/L (nanomoles per litre) तक होना चाहिए. अनाया को भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर ब्लड टेस्ट के जरिए यह साबित करना होगा.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया













