The Lallantop

इमाम उल हक लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर! पूर्व सेलेक्टर ने फेक इंजरी का इतिहास बता दिया

पाकिस्तान के बैटर इमाम उल हक (Imam Ul Haq) इंजर्ड हैं. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में उनका आगे भी खेल पाना मुश्किल है. उनकी इंजरी पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सेलेक्टर मुहम्मद वसीम (Muhammad Wasim) ने बात की. वसीम का कहना है कि यह फेक इंजरी हो सकती है.

Advertisement
post-main-image
इंजरी की वजह से इमाम पाकिस्तान की पहली इनिंग्स में बैटिंग करने नहीं आए. (फोटो AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इमाम उल हक को लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन काफ इंजरी के कारण फिलहाल खेलने से रोक दिया गया है, जिसमें उनकी लेफ्ट पैर की पिंडली में ग्रेड-1 का टियर पाया गया है।
  • इमाम की इस इंजरी का पता लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन के खत्म होने के बाद हुआ, जबकि वह पहले ही हेंडिंग्ले में हुए टेस्ट मैच में चोटिल हो चुके थे।
  • पूर्व नेशनल सेलेक्टर मुहम्मद वसीम ने इमाम की इंजरी को लेकर संदेह जताया है और कहा है कि इमाम इस चोट का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे टीम में अन्य खिलाड़ियों के बीच गलत संदेश जा सकता है।

इमाम उल हक (Imam-Ul-Haq) का लॉर्ड्स टेस्ट में आगे भी खेलना मुश्किल है. उन्हें काफ इंजरी (Calf Injury) हुई है. उनके लेफ्ट पैर की पिंडली में ग्रेड-1 का टियर है. उन्हें 10 दिनों तक रेस्ट करने की सलाह दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद, इमाम का स्कैन कराया गया. इसके बाद उनकी चोट के बारे में पता चला. उनकी चोट कितनी गंभीर है, ये तो बाद में पता चलेगा. लेकिन, इस बीच पाकिस्तान के पूर्व नेशनल सेलेक्टर मुहम्मह वसीम ( Muhammad Wasim) ने इमाम की इंजरी को लेकर बड़ी बात कह दी है.

Advertisement

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इमाम अब लॉर्ड्स में दोबारा मैदान पर नहीं लौटेंगे. दरअसल, पहले दिन टी ब्रेक के बाद से ही इमाम ग्राउंड पर नहीं लौटे. वह बैटिंग करने भी नहीं आए. उनकी जगह सलमान आगा को बल्लेबाजी करने भेजा गया. इसके बाद, दूसरे दिन भी पाकिस्तान की पहली इनिंग्स में इमाम उल हक बैटिंग करने नहीं आए थे. पाकिस्तान की पहली पारी 38 ओवर्स में 110 रनों पर खत्म हो गई. इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग्स में 290 रन बनाए थे.

इमाम को कब लगी थी चोट?

लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरे दिन का खेल शुरू होने के पहले पाकिस्तान ने उनकी इंजरी पर अपडेट दिया था. इस दौरान कहा गया कि इमाम का मैच में खेलना उनकी इंजरी पर डिपेंड करेगा. तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ, तो पेसर मोहम्मद अली ने इमाम की इंजरी पर कुछ भी क्लियर नहीं बताया. उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं बता सकता. टीम का मेडिकल पैनल बेहतर जानकारी दे सकता है.

Advertisement

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट हेंडिंग्ले में खेला गया. इमाम को इसी मैच में काफ इंजरी हुई थी. वह टेस्ट मैच की पहली इनिंग्स में इंजर्ड हो गए थे. मेडिकल टीम ने उनका ऑनफील्ड इलाज किया था. इस दौरान उनके लेफ्ट पैर की पिंडली पर पट्टी बांधी गई थी. इस मैच में उन्होंने 42 रन बनाए थे. इस दौरान इमाम ने अब्दुल्ला शफीक के साथ 91 रनों की पार्टनरशिप भी की थी. इस मुकाबले में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. 

मुहम्मद वसीम ने क्या कहा?

इमाम की इंजरी पर पूर्व नेशनल सेलेक्टर मुहम्मद वसीम ने बात की. इस दौरान उन्होंने इमाम पर चोट का नाटक करने आरोप लगाया. हालांकि, वसीम ने उनका सीधे नाम नहीं लिया. लेकिन, उन्होंने उस बैटर को लेकर चर्चा शुरू की, जो लॉर्ड्स में बैटिंग करने नहीं आया. इससे क्लियर हो गया कि वह कोई और नहीं, बल्कि इमाम उल हक हैं.

ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव दूसरे ही मैच में बने कप्तान! दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में इंजर्ड हुए ईशान

Advertisement

जब वह टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के स्ट्रगल की बात कर रहे थे, तो उन्होंने 2022 में मुल्तान में खेले गए टेस्ट मैच का जिक्र किया. यह मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. उन्होंने कहा कि इस मैच में उन्हें अलर्ट किया गया था कि एक प्लेयर को फिटनेश इश्यू आने वाला है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

2022 मुल्तान टेस्ट में फीजियो मेरे पास आए. उन्होंने मुझे पहली ही वॉर्निंग दी कि एक फेक इंजरी आने वाली है. इमाम ने ऐसा ही किया. उसे अनफिट नहीं होना चाहिए. फीजियो ने कहा कि ऐसा पहले भी हो चुका है. कोच ने इसके लिए शिकायत भी की थी.

मोहम्मद वसीम ने आगे कहा, 

हमें ऐसे प्लेयर्स की जरूरत नहीं हैं. क्योंकि, इससे टीम में बाकी खिलाड़ियों को गलत मैसेज जाता है. यह चीज बार-बार दोहराई जा रही है. जिम्मेदार लोगों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है. उम्मीद है सरफराज इसे नोटिस कर रहे होंगे.

टेस्ट सीरीज की बात करें, तो पाकिस्तान सीरीज में 1-0 से पीछे हैं. इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था. जबकि, लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान बैकफुट पर है.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement