The Lallantop

ब्राजील की फुटबॉल टीम आएगी भारत! अक्टूबर में हो सकता है एक्जीबिशन मैच

ब्राजील की नेशनल फुटबॉल टीम अक्टूबर में भारत का दौरा कर सकती है. कोलकाता में टीम एक एक्जीबिशन मैच खेलने की योजना बना रही है. CBF की आयोजकों के साथ बातचीत अंतिम चरण में चल रही है.

Advertisement
post-main-image
ब्राजील की नेशनल टीम अक्टूबर में भारत का दौरा कर सकती है. (फोटो-Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) भारत के कोलकाता में अक्टूबर में एक अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच आयोजित करने के लिए स्थानीय आयोजकों से बातचीत कर रहा है।
  • ब्राजील की टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच खेलने के बाद FIFA के नए 'Super FIFA Window' के तहत भारत में मैच खेलने की योजना बना रही है।
  • अगर समझौता सफल होता है तो ब्राजील की नेशनल टीम कई साल बाद भारत में खेलेगी, जिससे भारतीय फुटबॉल फैंस को अपनी पसंदीदा टीम देखने का मौका मिलेगा।

भारतीय फुटबॉल फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. दुनिया की सबसे सफल फुटबॉल टीम ब्राजील अक्टूबर में एक एक्जीबिशन मैच के लिए भारत का दौरा कर सकती है. ESPN ब्राजील की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजीलियन फुटबॅल कनफेडरेशन (CBF) कोलकाता में एक इंटरनेशनली फ्रेंडली मैच कराने के लिए लोकल ऑर्गनाइजर्स से बातचीत कर रहा है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील को सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो फ्रेंडली मुकाबले खेलने हैं. पहला मैच 25 सितंबर को टाउन्सविले और दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. इसके बाद टीम अक्टूबर की शुरुआत में भारत में तीसरा इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेल सकती है. हालांकि, इस मैच में ब्राजील किसके ख‍िलाफ खेलेगा? ये फैसला अभी नहीं हुआ है.  

पहले ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी ब्राजील टीम

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस एक्जीबिशन मैच का आयोजन कोलकाता में हो सकता है. हाल ही में खत्म हुए FIFA वर्ल्ड कप के दौरान CBF और भारत के आयोजकों के बीच इस प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई थी. अब सिर्फ कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं. अगर यह एग्रीमेंट पूरा हो जाता है तो ब्राजील की नेशनल टीम कई साल बाद भारतीय मैदान पर उतरेगी.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मुकाबला FIFA के नए 'Super FIFA Window' का हिस्सा हो सकता है. इस नई व्यवस्था के तहत नेशनल टीम्स को 16 दिनों तक का समय मिलता है, जिसमें वे 4 इंटरनेशनल मैच खेल सकती हैं. इसी वजह से ब्राजील ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत में भी फ्रेंडली खेलने की योजना बना रहा है. दुनिया की सबसे सफल टीम. 5 बार की FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन ब्राजील को भारतीय धरती पर खेलते देखना फैंस का सपना रहा है.

ये भी पढ़ें : बुमराह, श्रेयस समेत 8 प्लेयर्स ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे, रोहित को लेकर क्या पता चला?

कोलकाता में है जबरदस्त क्रेज 

ब्राजील के भारत आने की सबसे बड़ी वजह कोलकाता के फुटबॉल फैंस का जुनून है. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कोलकाता पूरी तरह ब्राजील के रंग में रंग गया था. शहर की गलियों से लेकर बाजारों तक पीली और हरी जर्सियां ही नजर आ रही थीं. हजारों फैंस ब्राजील की टीम का समर्थन करते हुए सड़कों पर उतरे थे. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दुनिया भर में वायरल हुई थीं.  

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन भी इस माहौल से प्रभावित हुआ. इसी जबरदस्त सपोर्ट ने भारत में फ्रेंडली मैच कराने की योजना को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. उत्तर कोलकाता के बेनियाटोला इलाके की मशहूर 'FIFA Gully' इस बार भी चर्चा का विषय रही. यहां स्थानीय लोगों ने पूरी गली को वर्ल्ड कप थीम पर सजाया. दीवारों पर नेमार, विनीसियस जूनियर और अन्य दिग्गज खिलाड़ियों की पेंटिंग बनाई गईं. यही कारण है कि ब्राजील फुटबॉल कन्फेडरेशन ने भारत का दौरा करने का मन बनाया है.

वीडियो: Messi को पछाड़ कर Spain के Rodri ने कैसे जीत लिया गोल्डन बॉल अवार्ड?

Advertisement