वैभव सूर्यवंशी का बल्ला कब तक शांत रहेगा? इंग्लैंड में अपनी डेब्यू सीरीज में फ्लॉप होने के बाद अब वैभव ने हरारे में सीरीज की दमदार शुरुआत की. उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले मैच में अपने चिर परिचित अंदाज में बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने महज 18 गेंदों में पचासा जड़ दिया.
18 बॉल में फिफ्टी! वैभव के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे
Ind vs Zim : टीम इंडिया के ओपनर Vaibhav Sooryavanshi ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की. इंग्लैंड के खिलाफ स्ट्रगल करते दिखे 15 साल के बैटर ने जिंबाब्वे के खिलाफ महज 18 गेंदों में पचासा जड़ दिया.

हरारे की पिच पर बैटर्स शुरुआत में स्ट्रगल करते दिखे. शुरू में बॉल काफी हरकत कर रही थी. पहले बैटिंग करते हुए जिंबाब्वे के ओपनर्स भी कुछ खास नहीं कर सके. ब्रायन बेनेट गोल्डन डक का शिकार हुए. वहीं, बेन करन भी 8 गेंदों में महज 10 रन बना सके. इसके बाद टॉप ऑर्डर में मौजूद डायोन मायर्स और सिकंदर रजा भी 6 और 4 रन ही जोड़ सके. यही हाल अभिषेक शर्मा का भी हुआ. अभिषेक 8 गेंदों में महज 1 रन बनाकर आउट हो गए.
लेकिन, वैभव सूर्यवंशी ने किसी भी बॉलर को नहीं बख्शा. इस मुश्किल पिच पर उन्होंने महज 18 गेंदों में पचासा जड़ दिया. वैभव ने इस दौरान 4 चौके और 4 छक्के लगाए. हालांकि, अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद अगली ही बॉल पर आउट हो गए. नगारवा की बॉल पर उन्होंने थर्ड मैन पर खड़े बेन करन को कैच थमा दिया. यानी वैभव ने 19 गेंदों में 50 रन की पारी खेली.
ये भी पढ़ें : लॉर्ड्स में सेंचुरी का फायदा! ICC वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा की बंपर छलांग
मधेवेर-मरुमानी ने कराया 120 पारइससे पहले, टीम इंडिया ने जिंबाब्वे को 20 ओवर में 125 रन पर रोक लिया था. हालांकि, जिंबाब्वे की जिस तरह की शुरुआत थी टीम 100 रन तक पहुंचते भी नहीं दिख रही थी. लेकिन, मरुमानी और मधेवेरे के बीच हुई 37 गेंदों में 57 रनों की पार्टनरशिप ने टीम को 120 के पार जाने में मदद की. इससे पहले, रेयान बर्ल के साथ भी मधेवेरे ने 32 रनों की साझेदारी की थी. जिंबाब्वे की ओर से बर्ल ने 26, मधेवेरे ने 39 और मरुमानी ने 27 रनों की पारी खेली.
वहीं, वैभव के फॉर्म की बात करें तो, ये उनका चौथा T20I मुकाबला है. वहीं, ये उनके करियर की पहली फिफ्टी है. इससे पहले, इंग्लैंड में हुई 5 मैचों की T20I सीरीज में वैभव को 3 मुकाबलों में ओपन करने का मौका मिला था. लेकिन, वो 14, 13 और 15 रनों की ही पारी खेल पाए थे. जोफ्रा आर्चर ने इस दौरान उन्हें दो मौकों पर आउट किया था.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कैसा रहा, जिम्बाब्वे के खिलाफ क्या है टीम की योजना?













