The Lallantop

भारत में खेला जाएगा एशेज? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चौंकाने वाले बयान ने मचाया तहलका!

Ashes in India : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उनके मुताबिक, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट मैचेज को वो ग्लोबल मार्केट में ले जाना चाहते हैं. भारत उनके लिए एक अच्छा प्रॉस्पेक्ट हो सकता है. अभी तक सारे मैच ऑस्ट्रेल‍िया या इंग्लैंड में ही खेले जाते हैं.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में हुई एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉड ग्रीनबर्ग ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच भारत में कराने की संभावना पर विचार करने की बात कही है।
  • ‘द एशेज’ सीरीज की पारंपरिक मेजबानी हर दो साल में भारत और इंग्लैंड में होती है, लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसे ग्लोबल मार्केट में ले जाने की योजना बना रहा है।
  • यदि ये मैच भारत में होता है, तो इससे टेस्ट क्रिकेट को ग्लोबल दर्शकों तक पहुंचाने और उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इसके लिए संबंधित बोर्डों की सहमति आवश्यक है।

क्रिकेट इतिहास की सबसे पुरानी राइवलरी. ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड. टेस्ट क्रिकेट में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, पूरी दुनिया की नज़रें इसी पर टिक जाती हैं. ‘द एशेज’ के नाम से मशहूर इस सीरीज की शुरुआत 1882 में हुई थी. यही कारण है कि इस क्लासिकल मुकाबले का क्रेज भी दुनियाभर में है.

Advertisement

हालांकि, 144 साल पुरानी इस सीरीज की सबसे बड़ी बात ये है कि ये अल्टरनेटिवली इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में ही खेली जाती है. माने हर दो साल में होने वाली इस सीरीज की होस्ट‍िंग एक बार ऑस्ट्रेलिया तो दूसरी बार इंग्लैंड करता है. लेकिन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मानें तो, अब वो इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में ले जाना चाहते हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉड ग्रीनबर्ग के मुताबिक, वो भारत में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच कराने की संभावना पर विचार करने को तैयार हैं. उनके मुताबिक, क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी को ग्लोबल मार्केट तक ले जाने का बड़ा मौका है.

Advertisement

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने 2025-26 एशेज सीरीज़ की मेजबानी की थी. उन्होंने इस सीरीज में 4-1 की शानदार जीत हासिल कर 'अर्न' (ट्रॉफी) वापस हासिल की. वहीं, इंग्लैंड अब 2027 में अगले एडिशन की मेजबानी करेगा. इससे पहले, दोनों टीमें मार्च 2027 में मेलबर्न में एक डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी. ये पहले टेस्ट मैच की 150वीं सालगिरह के मौके पर खेला जाएगा. माने यह मैच एशेज का हिस्सा नहीं होगा.

ये भी पढ़ें : रोहित क्यों हैं वर्ल्ड कप के लिए जरूरी? आगरकर मानेंगे डिविलियर्स की ये सलाह!

ग्रीनबर्ग ने क्या कहा?

ग्रीनबर्ग ने BBC के एक पॉडकास्ट में बड़े टेस्ट मैचों के भविष्य के बारे में बात की. यहां उन्होंने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक एग्जीबिशन टेस्ट मैच भारत में कराने पर विचार करेंगे. हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के एक मैच की मेजबानी चेन्नई को सौंपी है. ये मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जाना है. ऐसा पहली बार होगा जब BBL का कोई मैच ऑस्ट्रेलिया से बाहर होगा.

Advertisement

ग्रीनबर्ग ने BBC के पॉडकास्ट Stumped में कहा,

हमें सभी विकल्पों पर विचार करने के लिए तैयार रहना होगा. ECB और BCCI के साथ हमारे रिश्ते बहुत मजबूत हैं. जाहिर है, भारत में कुछ खास क्षेत्रों में और कंटेंट लाने के मौके हैं. हम अभी ऐसी कोई योजना नहीं बना रहे हैं, लेकिन इस पर निश्चित रूप से विचार किया जा सकता है.

अगले साल 18 जून से शुरू होगी एशेज सीरीज 

हाल के वर्षों में इंडियन मार्केट की फाइनेंश‍ियल अपील काफी बढ़ी है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पहले ही ये अनुमान लगा लिया था कि टीम इंडिया के वाइट बॉल टूर से उनको काफी फायदा होगा. वहीं, 2027 में एशेज होस्ट करने में उन्हें उतनी रेवेन्यू जेनरेट होने की उम्मीद नहीं है.

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड टेस्ट को इंडिया में ले जाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, ECB और BCCI की मंजूरी की जरूरत होगी. ग्रीनबर्ग का मानना ​​है कि ऐसे कदम टेस्ट क्रिकेट को अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद कर सकते हैं. खासकर ऐसे समय में जब ग्लोबल कैलेंडर पर फ्रेंचाइजी लीग का दबदबा बना हुआ है. 

उन्होंने कहा कि मशहूर टेस्ट मैचों को नए दर्शकों तक ले जाना फ़ायदेमंद हो सकता है. साथ ही, उन्होंने यह भी माना कि पहले से ही भरे हुए इंटरनेशनल शेड्यूल में एक और बड़ा मैच शामिल करना आसान नहीं होगा. ECB ने एशेज़ 2027 के शेड्यूल का अनाउंसमेंट कर दिया है. ये सीरीज अगले साल 18 जून को ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगी.

वीडियो: स्टार्क को 15 गेंदों में 5 विकेट, बोलेैंड की हैट्रिक, रिकॉर्ड्स की तो झड़ी लग गई

Advertisement