The Lallantop

कुलदीप को मिला गंभीर को गलत साबित करने का मौका!

Kuldeep Yadav in Yorkshire : टीम इंडिया के स्पिनर Kuldeep Yadav को इंग्लिश क्लब Yorkshire ने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है. हाल ही में खत्म हुई ODI सीरीज में उन्हें टीम इंडिया के प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था. ऐसे में अब उनके पास कोच Gautam Gambhir के फैसले को गलत साबित करने का मौका है.

Advertisement
post-main-image
कुलदीप यादव को गौतम गंभीर ने इंग्लैंड में प्लेइंग XI में जगह नहीं दी थी. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज के किसी भी मुकाबले में प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली।
  • कुलदीप को प्लेइंग XI में शामिल न करने का कारण यह था कि कोच गौतम गंभीर ने ऑलराउंडर्स को प्राथमिकता दी, क्योंकि अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर दोनों बल्लेबाजी भी कर सकते थे।
  • अब कुलदीप इंग्लैंड में यॉर्कशर क्लब के लिए वनडे कप और काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे, जहां उन्हें अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया में वापसी के अवसर मिल सकते हैं।

टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के ख‍िलाफ प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली. 3 मैचों की ODI सीरीज में कुलदीप टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा थे. लेकिन, एक भी मुकाबले में उन्हें प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया. टीम इंडिया सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बावजूद, अंतिम दो मुकाबले हारकर सीरीज गंवा बैठी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसे लेकर क्रि‍टिक्स ने हेड कोच गौतम गंभीर की खूब आलोचना की. उनका मानना था कि कुलदीप इंग्लैंड में बेहतर ऑप्शन होते. लेकिन, ऑलराउंर्स के ऑब्सेशन के कारण गंभीर ने उन्हें मौका ही नहीं दिया. हालांकि, अब कुलदीप को भी इस फैसले को गलत साबित करने का मौका मिल गया है. वो इंग्लिश क्रिकेट क्लब यॉर्कशर में शामिल किए गए हैं.

इंग्लैंड में इन दिनों वनडे कप चल रहा है. कुलदीप इसमें अब यॉर्कशर को रिप्रजेेंट करते नज़र आएंगे. इसके बाद अगले महीने 4 काउंटी चैंपियशन‍श‍िप मुकाबलों में भी वो इंग्ल‍िश क्लब के लिए खेलते दिखेंगे. कुछ दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा भी वनडे कप के लिए हैंपशर की टीम में शामिल किए गए हैं.

Advertisement
कुलदीप को क्यों नहीं मिला मौका?

टीम इंडिया को इंग्लैंड में हुई 3 मैचों की ODI सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन, किसी भी मैच में कुलदीप को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली. कमाल की बात ये है कि कुलदीप स्कवॉड में शामिल एकमात्र प्लेयर थे, जिन्हें किसी भी मैच में प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया. इसका कारण रहा कि वो एक ऑलराउंडर नहीं थे. गंभीर ने अक्षर पटेल और वॉ‍श‍िंगटन सुंदर पर भरोसा सिर्फ इसलिए जताया क्योंकि वो बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग भी कर लेते हैं.

अब कुलदीप के पास मौका है कि अपनी शानदार बॉलिंग से वो कोच गंभीर को उन्हें आगे होने वाले मुकाबलों में शामिल करने के लिए मजबूर कर दें. कुलदीप ने अब तक 18 टेस्ट, 121 ODI और 54 T2OI खेले हैं. इस दौरान उनके नाम कुल 368 इंटरनेशनल विकेट रहे हैं. वो 24 जुलाई को ग्लैमॉर्गन के ख‍िलाफ होने वाले वनडे मुकाबले के लिए यॉर्कशर की टीम में शा‍मिल किए गए हैं. इसे लेकर उन्होंने बताया,

मैं यॉर्कशर में शामिल होकर काफी खुश हूं. मैं इस मौके के लिए उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं. यॉर्कशर जैसे ऐतिहासिक क्लब को रिप्रजेंट करना मेरा सौभाग्य है. इंग्ल‍िश कंडीशंस में खेलने की चुनौती को मैंने हमेशा एंजॉय किया है. मैनेजमेंट से मेरी बात हो गई है. टीम के साथ जुड़ने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं. मैं पूरी कोश‍िश करूंगा कि हेंडिग्ले में होने वाले मैच में अहम योगदान दूं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : इंग्लैंड में एक मैच से ड्रॉप हुए वैभव का पहला रिएक्शन, आगे का प्लान भी बताया

गंभीर को गलत साबित कर पाएंगे कुलदीप?

कुलदीप की तरह यॉर्कशर क्लब भी बहुत उत्साहित है. यॉर्कशर के जनरल मैनेजर गाविन हैमिल्टन ने कुलदीप की खूब तारीफ की. उनके मुताबिक, कुलदीप जैसे इंटरनेशनली सक्सेसफुल प्लेयर को स्क्वॉड में शामिल करने से टीम को काफी फायदा होगा. कुलदीप के नाम 3 ICC ख‍िताब हैं. वो 2024 और 2026 T20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी के स्कवॉड में भी शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के वर्चस्व के दौरान भी कुलदीप स्कवॉड का अहम हिस्सा थे. 

इंग्लैंड में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है. ऐसे में सीजन के अंत में स्पिनर्स को ड्राई कंडीशंस में काफी मदद मिलने की संभावना है. कुलदीप को ख‍िलाने के लिए हमेशा से क्रिकेट के पंडितों ने सपोर्ट किया है. ऐसे में ये देखने लायक होगा कि वो अपने परफॉर्मेंस से एक बार फिर उन्हें सही साबित करें. 

वीडियो: भारत बनाम इंग्लैंड के मैच में क्या हुआ?

Advertisement