The Lallantop

35 साल के क्रुणाल पंड्या की टीम इंडिया में होगी वापसी?

भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा किया था. दोनों ही देशों के खिलाफ उन्हें टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना किया था. इसके बाद मैनेजमेंट कुछ बड़े बदलाव कर सकता है.

Advertisement
post-main-image
क्रुणाल पंड्या ने 2021 के बाद से टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी, जिसमें मैनेजमेंट ने कई ऑलराउंडर्स और फिट खिलाड़ियों की वापसी पर विचार किया है।
  • मैनेजमेंट ने ऑलराउंडर और लेफ्ट आर्म स्पिनर के विकल्प तलाशना शुरू किया है क्योंकि अक्षर पटेल का पिछले दौरे में प्रदर्शन औसत रहा था और आईपीएल में क्रुणाल पंड्या ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
  • अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बाद जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर भी टीम में वापसी कर सकते हैं और टीम आगामी एशियन गेम्स में भाग लेगी।

भारतीय टीम इस साल के आखिर में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए मैनेजमेंट ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर्स चाहता है. अच्छी खबर यह है कि रिहैब कर रहे नितीश कुमार रेड्डी और हार्दिक पंड्या वापसी कर सकते हैं. लेकिन एक और नाम है, जिसे इस सीरीज के लिए चुना जा सकता है. सिलेक्टर्स 35 साल के क्रुणाल पंड्या के नाम पर चर्चा कर रहे हैं.

Advertisement
क्रुणाल पंड्या की हो सकती है वापसी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के बाद मैनेजमेंट टी20 में लेफ्ट आर्म स्पिनर्स के विकल्प तलाश रहा है. अक्षर पटेल ने इन दोनों सीरीज में सात मैच खेले थे. उनका प्रदर्शन औसत रहा था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चार टी20 मैचों में दो विकेट लिए, वहीं आयरलैंड के खिलाफ भी दो मैचों में वह दो ही विकेट ले सके थे. इसी कारण मैनेजमेंट क्रुणाल पंड्या की वापसी को लेकर विचार कर रहा है.

क्रुणाल ने 2021 के बाद से कोई इंटरनेशनल सीरीज नहीं खेली है. हालांकि, आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने आरसीबी के लिए इस सीजन में 14 विकेट लिए थे. वह लगातार घरेलू क्रिकेट भी खेल रहे हैं. ऐसे में उनकी वापसी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो दोनों पंड्या ब्रदर्स एक साथ टीम इंडिया में दिख सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि हार्दिक की रिकवरी ट्रैक पर है. वह इस समय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं. रेड्डी और हार्दिक सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.

Advertisement
बुमराह और सुंदर की वापसी पर अपडेट

वॉशिंगटन सुंदर को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. सुंदर इस समय चेन्नई में हैं. वह जल्द ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे और सिलेक्शन से पहले अपनी फिटनेस साबित करेंगे. सुंदर का वर्कलोड धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा. वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें- इमाम उल हक की चोट पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया तंज, 'सब नौटंकी है, इंजरी का दिखावा कर रहे' 

इसी सीरीज में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हो सकती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि बुमराह भी अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं. मैनेजमेंट ने 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह फैसला किया था कि बुमराह ODI और टेस्ट पर फोकस करेंगे. लेकिन बुमराह की घुटने की चोट को देखते हुए प्लान में बदलाव किया गया है. मैनेजमेंट अब सबसे छोटे फॉर्मेट के साथ उनकी वापसी चाहता है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद बुमराह एशियन गेम्स में भी टीम का हिस्सा होंगे. एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टीम के मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर से होगी.

Advertisement

वीडियो: Lionel Messi ने MLS मैच में दागे 4 गोल, 1 गोल में Assist भी दिया | Inter Miami vs CF Montreal

Advertisement