The Lallantop

केएल राहुल के फ्लाइंग किस का वीडियो वायरल, वाइफ के बजाय किस पर प्यार लुटा रहे बैटर?

IND Vs SL Test: भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के दौरान एक मजेदार नजारा देखने को मिला. देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल की दोस्ती और बॉन्डिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं क्या है उसमें खास...

Advertisement
post-main-image
केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल का फन मोमेंट. (Photo-Screegrab)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में 35 रन बनाए और पडिक्कल के सुझाव पर रिव्यू लेकर आउट होने से बच गए।
  • पडिक्कल ने रिव्यू लेने के लिए राहुल को मनाया क्योंकि उदार LBW अपील के कारण अंपायर ने राहुल को आउट दिया था।
  • राहुल ने जीवनदान का पूरा फायदा नहीं उठाया और 15वें ओवर में आउट हुए, जिससे भारत को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला।

श्रीलंका टेस्ट (IND Vs SL Test) में भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने 35 रन बनाए. करियर के लिहाज से यह बड़ी पारी नहीं है, लेकिन राहुल शायद इस स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाते. क्रीज पर अगर  देवदत्त पडिक्कल न होते तो इस विकेटकीपर बल्लेबाज की पारी का पहले ही अंत हो गया होता. पडिक्कल ने ऐसे समय पर राहुल को रिव्यू लेने के लिए मनाया जब खुद उन्हें अपने आउट होने का पूरा यकीन हो गया था. पडिक्कल की बात मानकर उन्होंने रिव्यू लिया और जब जीवनदान मिला, तो फैंस को एक बड़ा मजेदार सीन नजर आया.

Advertisement
पडिक्कल ने राहुल को मनाया

यह मामला 11वें ओवर का है. प्रभात जयसूर्या की गेंद पर राहुल ने आगे आकर डिफेंड करने की कोशिश की. गेंद उनके पैड पर जाकर लगी. इसके बाद श्रीलंका ने LBW की बड़ी अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया. राहुल पवेलियन की ओर जाने लगे तभी देवदत्त पडिक्कल ने उन्हें रोका. पडिक्कल ने राहुल को समझाया और कहा कि वह रिव्यू ले. राहुल ने पडिक्कल की बात मान ली.

राहुल ने रिव्यू लिया. रीप्ले में दिखा कि गेंद राहुल के बल्ले से नहीं लगी. लेकिन बॉल ट्रैकिंग  में दिखा कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकल रही थी. वह गेंद स्टंप्स को हिट नहीं कर रही थी. केएल राहुल बाल-बाल बच गए. जैसे ही स्क्रीन पर यह नजर आया, राहुल ने राहत की सांस ली. वह पडिक्कल के पास गए और उन्हें गले से लगा लिया. इसके बाद वह पडिक्कल को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आए. कॉमेंटटेर यह देखकर हंसन लगे. पडिक्कल खुद भी मुस्कुरा रहे थे. 

Advertisement
जीवनदान का फायदा उठाने में नाकाम रहे राहुल

केएल राहुल इस जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके. 15वें ओवर में वह प्रभात की ही गेंद पर आउट हुए. राहुल ने मिड ऑन पर गेंद को खेला और मिलन रात्नायेके को कैच दे बैठे. राहुल ने 47 गेंदों में 35 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए. वहीं पडिक्कल 44 रन बनाकर आउट हुए. वह केशारा नुवंथा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए.

यह भी पढ़ें- AUS Vs BAN: बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद बौखलाई ऑस्ट्रेलिया, टीम में किए बड़े बदलाव

पडिक्कल के अलावा ऋषभ पंत की 66 रन की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए. पहली पारी के दम पर भारत को 178 रन की लीड हासिल हुई थी. इस तरह श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य है. यह लक्ष्य गॉल स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड से ज्यादा है. यहां अब तक सबसे बड़ा सफल चेज करते हुए जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है. पाकिस्तान ने 2022 में 344 रन का लक्ष्य हासिल किया था. 

Advertisement

वीडियो: Hockey World Cup में पाकिस्तान ने कैसे बेइज्जती करा ली?

Advertisement