The Lallantop

कटरीना कैफ़ का फेसबुक एंजल प्रिया ने हैक कर लिया

कटरीना कैफ़. अपनी इमेज बदल रही हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कटरीना कैफ़. अफ़ग़ान जलेबी. जो काला चश्मा लगाती है. जो हज़ारों के नोट का छुट्टा कराने जाती हैं. जिनकी बस गले लग जाने की ख्वाहिश है. जो पैसे पे मरती है. जो कमली हो चुकी है. हाल ही में कटरीना अपनी टोन की हुई बॉडी के लिए खबरों में आई थीं. उनकी तारीफ़ हो रही थी. एक दोस्त है मेरी. कहती है वैसी ही बॉडी टोन करेगी. लग रहा था कटरीना अपनी चुप रहने वाली, छुपी रहने वाली, अपने तक लिमिटेड रहने वाली इमेज से बाहर आयेंगी. लेकिन हो उल्टा रहा है. वो फेसबुक की एंजल पलक बनती जा रही हैं. पापा की प्रिन्सेज़. लवी-डवी बन गयी हैं. फोटू डाल रही हैं. इधर देखो. कह रही हैं Nocturnally yours. चमगादड़ को Nocturnal जानवर कहते हैं. उल्लू को भी. माने निशाचर. अब Nocturnally yours का क्या मतलब है, सोच कर प्राण सूख रहे हैं. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/KatrinaKaif/photos/a.1740414832902388.1073741828.1740411316236073/1781331395477398/"]
ये फोटो उन्होंने डाली है और इसके कैप्शन में लिखा है 'इनर पीस (अंदरूनी शांति), इनर पीस. मास्टर शीफू से जिंदगी के सबक.' फोटो में पोज़ बनाकर जिन मास्टर शीफू के बारे में उन्होंने लिखा है, वो दरअसल हॉलीवुड फिल्म 'कंग फू पांडा' में एक पात्र है जो रेड पांडा है और अपने गोल-मटोल पू को इनर पीस के जरिए लड़ना सिखाता है. कटरीना बहुत स्मार्ट हैं कि अपनी क्यूट छवि बनाने के लिए उन्होंने इस फिल्म का उदाहरण दिया. इससे क्यूट कोई दूजी फिल्म नहीं. अनिवार्य फिल्म है. लेकिन किसी टीनएजर जैसी ये हरकतें और क्यूटत्व बॉलीवुड में आलिया भट्‌ट ने पहले ही अपने हिस्से ले रखा है. कटरीना कितना ही ट्राई कर लें उन पर जमेगा नहीं. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/KatrinaKaif/photos/a.1740414832902388.1073741828.1740411316236073/1781574008786470/"]
फिर अगली फोटो लीजिए. कहती हैं "जिस मोहब्बत में दीवानगी न हो, वह मोहब्बत ही नहीं..." वाह! कुछ दिन में देर रात कुमार सानू के गाने न चांपने लगें. "इक ऐसा लड़का था, जिसे में प्यार करती थी..." [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/KatrinaKaif/photos/a.1740414832902388.1073741828.1740411316236073/1780443612232843/"]
"Sometimes all you need is a hug." Awwwwwww <3 [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/KatrinaKaif/photos/a.1740414832902388.1073741828.1740411316236073/1780532285557309/"]
अब ये तो सुपर ही है. उन्होंने आगे वाली फोटो के साथ लिखा है, I'm just a girl standing in front of a bowl of soup, asking it to be a donut. मतलब, 'मैं तो बस एक लड़की हूं जो सूप के बाउल के सामने खड़ी हूं और इससे कह रही हूं कि ये डोनट बन जाए.' ज्यादा दिमाग मत लगाइए. इस लाइन का सही रेफरेंस बताते हैं. दरअसल ये डायलॉग 1999 में रिलीज हुई रोमैंटिक कॉमेडी 'नॉटिंग हिल' में जूलिया रॉबर्ट्स की कैरेक्टर एना बोलती है जो एक हॉलीवुड एक्ट्रेस है. वो ह्यू ग्रांट के कैरेक्टर विल से प्यार करती है और जब दोनों का रिश्ता टूट सा रहा होता है तो वो भावुक और डेस्परेट होते हुए कहती है, 'मैं तो बस एक लड़की हूं, एक लड़के के सामने खड़ी हूं और उससे प्यार करने को कह रही हूं'. कटरीना ने उसी लाइन को बदलकर दलिया कर दिया है. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/KatrinaKaif/photos/a.1740414832902388.1073741828.1740411316236073/1780964455514092/"]   'नॉटिंग हिल' वर्ल्ड की टॉप रोमैंटिक कॉमेडीज़ में से है. इस फिल्म का वो सीन भी बड़ा रेलेवेंट है जहां एना विल के घर रात गुजारती है और सुबह देखती है कि मीडिया को कहीं से पता चल गया है और बाहर भीड़ है, ऊपर से विल का रूम-पार्टनर अंडरवियर में गेट खोलता है और फोटो भी खिंचवा देता है. इससे एना बिफर जाती है. विल उसे समझाने की कोशिश करता है कि ये तो बस एक न्यूजपेपर की खबर है जो एक दिन में पुरानी पड़ जाएगी. आज के पेपर कल तक फेंक दिए जाएंगे. तो वो कहती है, 'तुम समझे नहीं. जब जब मेरे बारे में कभी, कोई कहीं भी लिखेगा, ये खबर (अफेयर की) हर बार दोहराई जाएगी. पेपर ये हमेशा लिखेंगे. मैं हमेशा पछताऊंगी'. एना का ये डायलॉग आज भी खूब रेलेवेंट हैं. खासकर हैशटैग और टि्वटर ट्रेडिंग के दौर में. कटरीना भी ये भूल रही हैं. वे एक नई कटरीना बनने की कोशिश में हैं लेकिन वे जब जब नई छवि बनाने की कोशिश करेंगी, उनकी हर पुरानी छवि पर फिर से बात हो रही होगी. लेकिन फिर भी उन्हें बेस्ट ऑफ लक!

Advertisement
Advertisement