The Lallantop

Asian Games में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने अफगानिस्तान के साथ कर दिया खेला

Asian Games 2026 में नेपाल की क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर कर दिया. उसने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की. नेपाल के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान की बैटिंग और बॉलिंग फ्लॉप रही.

Advertisement
post-main-image
नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया. (Courtesy: AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन गेम्स 2026 में नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर अपने पहले मैच में जीत हासिल की है, जो इस प्रतियोगिता में उनकी शुरुआती सफलता है।
  • नेपाल ने अनुभवहीन टीम के साथ मुकाबला खेला जबकि अफगानिस्तान, जो ICC का फुल मेंबर है, ने 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए।
  • नेपाल की जीत के बावजूद अफगानिस्तान अपने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुका है और नेपाल को अभी जापान से मुकाबला करना है।

एशियन गेम्स 2026 में नेपाल ने क्रिकेट में बड़ा उलटफेर कर दिया. 25 सितंबर को नेपाल और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया. यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क निशिन में हुआ. इस मैच में नेपाल ने वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद क्रिकेट फैंस को बहुत कम थी. नेपाल की कम अनुभव वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर सबको हैरान कर दिया. एशियन गेम्स 2026 में यह नेपाल का पहला मैच था, जिसे टीम जीतने में सफल रही.  

Advertisement
102 रन बना पाया अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का काफी एक्सपीरिएंस हैं. टीम ICC के फुल मेंबर्स में शामिल है और तीनों फॉर्मेट में खेलती है. लेकिन, नेपाल के खिलाफ मैच में उसका एक्सीरिएंस काम नहीं आया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. 

नेपाल की बेहतरीन बॉलिंग के आगे अफगानिस्तान के बैटर खुलकर नहीं खेल पाए. ललित राजबंशी और कुशल भुर्तेल ने अपनी बॉलिंग से अफगानिस्तान के बैटर्स को काफी परेशान किया. अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट पर 102 रन बना पाई. फैजल खान अहमदजई और नजीबुल्लाह जादरान टॉप स्कोरर रहे. दोनों बल्लेबाजों ने 30-30 रन बनाए. नेपाल की तरफ से भुर्तेल ने शानदार बॉलिंग करते हुए 4 विकेट चटकाए. वहीं, ललित राजबंशी ने 3 विकेट लिए. 

नेपाल ने 5 विकेट से हराया

नेपाल को मैच जीतने के लिए 103 रनों का टारगेट मिला. इस टारगेट को नेपाल ने 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. अफगानिस्तान के बैटर्स को जिस पिच पर रन बनाने में दिक्कत हो रही थी. उसी पिच पर नेपाल के बल्लेबाजों ने डटकर बैटिंग की. नेपाल के बैटर संदीप जोरा हाईएस्ट स्कोर रहे. उन्होंने 34 रन बनाए. उनके अलावा, रोहित पौडेल ने भी शानदार बल्लेबाजी की. रोहित 33 रन बनाकर नॉट आउट रहे. इसके अलावा, कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 15 रन बनाए. नेपाल ने 103 रनों का लक्ष्य 17.2 ओवर्स में हासिल कर लिया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर वाले एलीट क्लब में शामिल हुए मार्को येन्सन

क्वार्टर फाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान

हालांकि, नेपाल के खिलाफ मिली हार का असर अफगानिस्तान पर नहीं पड़ा. बेहतर नेट रन रेट के आधार पर अफगानिस्तान की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. अफगानिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में जापान को 48 रनों से हराया था. उसका नेट रन रेट 0.846 है. नेट रन रेट के मामले में अफगानिस्तान ग्रुप A में टॉप पर है.  जबकि, नेपाल 0.842 नेट रन रेट के साथ ग्रुप A में दूसरे नंबर पर है. हालांकि, उन्हें अभी जापान से भ‍िड़ना है.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement

Advertisement