एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत ने स्क्वॉश में 2 सिल्वर मेडल जीते. पहला मेडल अभय सिंह ने दिलाया. उन्होंने मेंस सिंगल्स स्क्वॉश की व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसके बाद विमेंस सिंगल्स स्क्वॉश इवेंट में अनाहत सिंह ने भारत के लिए दूसरा रजत पदक जीता. हालांकि, इन दोनों ही मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी. लेकिन, फाइनल में भारत के दोनों प्लेयर अपने-अपने अपोनेंट के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर पाए. इसलिए उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. इस दौरान अभय और अनाहत लॉस एंजेलिस ओलंपिक में डायरेक्ट क्वालिफाई करने से भी चूक गए.
Asian Games: स्क्वॉश में अनाहत-अभय ने जीते सिल्वर, डायरेक्ट ओलंपिक क्वालिफिकेशन से चूके
Asian Games 2026 के 9वें दिन भारत को स्क्वॉश में दो सिल्वर मेडल जीते. अभय सिंह ने स्क्वैश के मेंस सिंगल्स इवेंट के फाइनल में सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद विमेंस सिंगल्स इवेंट के फाइनल में अनाहत सिंह ने भी रजत पदक अपने नाम किया.

भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी अभय सिंह का पुरुष सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया के एनजी ईन यो से मुकाबला हुआ. इस गोल्ड मेडल मैच में एनजी ईन यो ने शुरुआत से अपनी पकड़ बनाए रखी. मलेशियाई खिलाड़ी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पहला गेम 11-9 से जीता.
इसके बाद उम्मीद थी कि अभय दूसरे गेम में कमबैक करेंगे. लेकिन, अभय सिंह ने दूसरे गेम में भी स्ट्रगल किया. एनजी ईन यो ने दूसरा गेम एकतरफा अंदाज में 11-5 से अपने नाम किया. लगातार दो गेम हारने के बाद अभय पर प्रेशर बढ़ गया.
मैच में बने रहने के लिए अभय को तीसरा गेम जीतना जरूरी था. तीसरे गेम में उन्होंने पिछले दो गेम के मुकाबले बेहतर खेल दिखाया. इस दौरान अभय ने कई बार मलेशियाई खिलाड़ी पर दबाव डाला. लेकिन, एनजी ईन यो ने इस दौरान अपनी निरंतरता बनाए रखी. उन्होंने तीसरा गेम भी 11-9 से अपने नाम किया. इस तरह मलेशियाई खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल मेडल मैच में अभय के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की.
अनाहत भी 3-0 से हारींइसके बाद, स्क्वॉश के विमेंस सिंगल्स इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय अनाहत सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा. उन्हें भी मलेशिया की शिवसांगरी सुब्रमण्यम ने शिकस्त दी. शिवसांगरी ने यह मुकाबला 3-0 से जीता. भारत की उभरती महिला स्क्वॉश प्लेयर अनाहत सिंह यह मुकाबला सिर्फ 27 मिनट में हार गईं.
ये भी पढ़ें: Asian Games : 12 साल बाद बैडमिंटन के सिंगल्स में भारत खाली हाथ, वजह कहीं आयोजक तो नहीं?
विमेंस सिंगल्स के इस गोल्ड मेडल मुकाबले में शिवसांगरी ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शुरुआत से ही अनाहत पर लीड हासिल कर ली. मलेशियाई खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला गेम 11-4 अपने नाम किया. इसके बाद दूसरा गेम भी उन्होंने 11-4 से जीता.
तीसरे गेम में अनाहत ने पूरी ताकत लगाते हुए वापसी करने की कोशिश की. लेकिन, शिवसांगरी ने दमदार खेल दिखाते हुए तीसरा गेम 11-7 से अपने नाम किया.
वीडियो: मीराबाई चानू ने जीता पहला एशियन गेम्स मेडल, जीता सिल्वर









